जयपुर | राजस्थान के चुनावी रण में अब कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) की भी एंट्री होने जा रही है।
13 जिलों को साधने की कोशिश: सचिन पायलट के जिले से 20 अक्टूबर को प्रियंका गांधी भरेंगी हुंकार
HIGHLIGHTS
- प्रियंका गांधी सचिन पायलट के दौसा जिल से भाजपा को घेरने की तैयारी में है। प्रियंका यहा से प्रदेश के 13 जिलों की विधानसभा सीट को साधने की कोशिश करेंगी।
संबंधित खबरें
प्रियंका गांधी सचिन पायलट (Sachin Pilot) के दौसा जिल से भाजपा को घेरने की तैयारी में है।
प्रियंका यहा से प्रदेश के 13 जिलों की विधानसभा सीट को साधने की कोशिश करेंगी।
प्रियंका गांधी का यहां से मैन मुद्दा ERCP का होगा। जनता के बीच पहुंच कर प्रियंका गांधी केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर जनता के साथ वादाखिलाफी करने के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगी।
दरअसल, ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस 13 जिलों में जन-जागरण अभियान चला रही है। जिसके तहत 20 अक्टूबर को दौसा जिले के सिकराय विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले कांदोली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर स्थित भारत जोड़ो स्थल पर प्रियंका गांधी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।
संबंधित खबरें
प्रियंका भारत जोड़ो यात्रा स्थल से 11.00 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी और भाजपा पर निशाना साधेंगी।
बता दें कि प्रियंका गांधी का राजस्थान से गहरा लगाव है। प्रियंका गांधी अक्सर परिवार के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंबौर नेशनल पार्क आती रहती हैं।
प्रियंका गांधी की रैली के लिए नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
चुनावी माहौल को देखते हुए प्रियंका की जनसभा को विशाल बनाने और लोगों की भीड़ जुटान के लिए कांग्रेस के कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके लिए जयपुर शहर, जयपुर देहात, दौसा अलवर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा बैठक कर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है। ये सभी नेता मंडल स्तर पर सभाएं कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल करने में जुट गए हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी की इस जनसभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत, एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, एआईसीसी सचिव व सह प्रभारी अमृता धवन, काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ मौजूद रहेंगे।
ताज़ा खबरें
उदयपुर में ANM की संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप, शव सीढ़ियों पर छोड़ हुआ फरार, प्रेम प्रसंग और फोन कॉल का सस्पेंस
सिरोही: खाम्बल में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित करने का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार
सोने में ₹1451 और चांदी में ₹1352 की गिरावट: ईरान जंग के बीच 49 दिनों में ₹7000 सस्ता हुआ सोना, जानें क्या हैं आज के भाव
खाटूश्यामजी मंदिर में 23 अप्रैल को 19 घंटे बंद रहेंगे बाबा श्याम के पट, जानें दर्शन का नया समय