thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
मनचाही

हमारी टक्कर में कोई नहीं: राहुल गांधी ने राजस्थान में बताई भाजपा से टक्कर, अब नेता कर रहे बचाव

desk

राहुल गांधी के राजस्थान में कांग्रेस की भाजपा के साथ टक्कर बताने के बयान पर अब कांग्रेस नेताओं को बार-बार सफाई देनी पड़ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सीडब्ल्यूसी मेंबर अलका लांबा भी इस बयान पर राहुल गांधी का बचाव करती दिख रही है। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • राहुल गांधी के राजस्थान में कांग्रेस की भाजपा के साथ टक्कर बताने के बयान पर अब कांग्रेस नेताओं को बार-बार सफाई देनी पड़ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सीडब्ल्यूसी मेंबर अलका लांबा भी इस बयान पर राहुल गांधी का बचाव करती दिख रही है। 
rahul gandhi told about competition with bjp in rajasthan now congress leaders are defending

जयपुर | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष्य राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के एक बयान ने राजस्थान कांग्रेस में हड़कंप मचा रखा है। 

राहुल गांधी के राजस्थान में कांग्रेस की भाजपा के साथ टक्कर बताने के बयान पर अब कांग्रेस नेताओं को बार-बार सफाई देनी पड़ रही है। 

पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राहुल गांधी के इस बयान को राजस्थान कांग्रेस के लिए चुनौती बताते हुए स्वीकार करने की बात कही थी।

अब कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सीडब्ल्यूसी मेंबर अलका लांबा भी इस बयान पर राहुल गांधी का बचाव करती दिख रही है। 

अलका लांबा ने कहा है कि एक नेता का अपने कार्यकर्ताओं से यह कहना कि आप टक्कर में हो, इस बात का परिचायक है कि आप ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर घर मत बैठ जाना।

आप ये मत सोच लेना कि सरकार तो हमारी ही बन रही है। फिर किस बात का डर। 

अलका लांबा (Alka Lamba) जयपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम राजस्थान में इस बार इतिहास रचेंगे।

राजस्थान में पांच-पांच साल में सरकार बदलने का रिकॉर्ड रहा है। इस बार हम सरकार बनाकर इतिहास रचेंगे। 

उन्होंने कहा कि कई बार नेता जानबूझकर इस तरह की बात कहते हैं, ताकि कार्यकर्ता का पैर जमीन पर पड़ा रहे और वह काम में जुटा रहे। 

ममता भूपेश बोलीं- मैं विश्वास दिलाती हूं कोई टक्कर नहीं

वहीं दूसरी ओर, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने भी अपने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि- हमारे नेता को मैं और हम सब कार्यकर्ता विश्वास दिलाते हैं कि राजस्थान में हमारी टक्कर में कोई नहीं है।

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आएगी। हम राहुल गांधी को यह भरोसा दिलाते हैं की राजस्थान में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से ज्यादा विधायक कांग्रेस के जीत कर आएंगे।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा- राहुल गांधी ने दी हमें चुनौती, हम स्वीकार करते हैं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मीडिया में सफाई देते हुए राहुल गांधी के इस बयान को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। 

सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के संदर्भ में कही इस बात को हम चुनौती के रूप में स्वीकार करते है। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की भावनाओं को हम एक चेलेंज के रूप में स्वीकार करते है। 

उन्होंने हमें चुनौती दी है कि आप जीत कर बताओं। हम इसे स्वीकार करते हैं। सीएम ने कहा कि राजस्थान में हम सब एकजुट है। हमारे नेता, हमारे कार्यकर्ता। 

शेयर करें: