जयपुर | भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बड़े बदलाव करते हुए सभी को चौंका दिया है। भाजपा ने 4 राज्यों में भाजपा अध्यक्ष को बदला दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है तो वहीं, ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है।
इन राज्यों में भी बड़ा फेरबदल: राजस्थान भाजपा की कमान सीपी जोशी के हाथ, जानें इनके बारे में
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है तो वहींए ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है।
HIGHLIGHTS
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है तो वहींए ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है।
संबंधित खबरें
आपको बता दें कि राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में राजस्थान में विधानसभा चुनावों से भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा ही सियासी खेल खेलते हुए सभी को चौंका दिया है।
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद से सतीश पूनिया को हटाकर चित्तौड़गढ़ से सांसद चंद्र प्रकाश (सीपी) जोशी को बीजेपी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की ओर से सीपी जोशी की नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया गया है।
हालांकि सतीश पूनिया अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और उन्हें एक्सटेंशन भी दे दिया गया थाए लेकिन चुनावों से ठीक पहले ये कदम उठाना बेहद चौंकाने वाला है।
संबंधित खबरें

जानें सीपी जोशी के बारे में
4 नवंबर 1975 में चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा में जन्मे सीपी जोशी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एबीवीपी से की थी।
उनके पिता का नाम स्व. रामचंद्र जोशी, माता का नाम सुशीला जोशी, पत्नी ज्योत्सना जोशी हैं। सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ में स्कूलिंग पूरी की और मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री ली।
वे छात्रसंघ में सक्रिय रहे। चित्तौड़गढ़ सरकारी कॉलेज में छात्रसंघ उपाध्यक्ष व अध्यक्ष रहे। पंचायत समिति भदेसर में उपप्रधान रहते हुए विकास में अहम भूमिका निभाई।
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शूमार 47 साल के सीपी जोशी संघ के बेहद नजदीक माने जाते हैं।
सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ से दो बार लोकसभा सांसद रहे हैं। यहां से उन्होंने 2014 और फिर 2019 में चुनाव जीता और संसद भवन पहुंचे।
बता दें किए सीपी जोशी भाजपा के यूथ विंगए भाजयुमो के प्रदेश प्रेसिडेंट भी हैं।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: एम्स और एनएलयू के बीच विधि और चिकित्सा पर ऐतिहासिक संवाद, इच्छामृत्यु और पेटेंट कानून पर हुई गहन चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का अहम दौरा और रणनीतिक चर्चा
राजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?