thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

Rajasthan BJP: भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए किया कार्य विभाजन: नाहर सिंह जोधा

thinQ360

भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला की सुरक्षा व्यवस्था, साज सज्जा सहित तमाम कार्यों के लिए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी की तय

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला की सुरक्षा व्यवस्था, साज सज्जा सहित तमाम कार्यों के लिए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी की तय
rajasthan bjp program jaipur press note nahar singh jodha
बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक लेते प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा।

जयपुर । भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर 20 अगस्त को होने वाली कार्यशाला की तैयारियां  युद्ध स्तर पर की जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जहाँ रविवार सुबह कार्यशाला स्थल का निरीक्षण किया, वहीं शाम को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा और मोतीलाल मीणा ने कार्यशाला की तैयारी को लेकर वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल गर्ल्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी संस्थान परिसर में भाजपा पदाधिकारी के साथ बैठक की गई।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने बताया कि कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कार्य समितियां बनाई गई है। इसमें साज-सज्जा, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था से लेकर तमाम कार्यों का विभाजन किया गया है।

कार्यशाला की व्यवस्थाओं के लिए भाजपा के पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, भाजपा प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत के साथ सोहनलाल तांबी, शैलेंद्र भार्गव, जीतमल पंचारिया, विक्रम सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टैग: jaipur bjp rajasthan
शेयर करें: