जयपुर | राजस्थान की विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता की जगह बोलते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और संजीवनी के मुद्दे पर अपनी बात कही।
विधानसभा की कार्यवाही: संजीवनी सोसायटी मामले में मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के विक्रम सिंह कनेक्शन पर राजेन्द्र राठौड़ का बयान
राठौड़ ने कहा कि 953 करोड़ के घोटाले में मुख्य आरोपी विक्रम सिंह कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता रहा है। कांग्रेस के चिंतन शिविर जयपुर में शिरकत करने, उसकी ओर से कांग्रेस नेताओं के साथ फोटोज सदन में लहराए और कहा कि वह कांग्रेस का कार्यकर्ता रहा है।
HIGHLIGHTS
- राठौड़ ने कहा कि 953 करोड़ के घोटाले में मुख्य आरोपी विक्रम सिंह कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता रहा है। कांग्रेस के चिंतन शिविर जयपुर में शिरकत करने, उसकी ओर से कांग्रेस नेताओं के साथ फोटोज सदन में लहराए और कहा कि वह कांग्रेस का कार्यकर्ता रहा है।
संबंधित खबरें
अपराध और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राजेन्द्र राठौड़ ने सदन में साफ कहा कि गहलोत सरकार शेखावत को संजीवनी क्रेडिट सोसायटी मामले में बेजा घसीट रही है, क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री के बेटे को हराया। मुख्य आरोपी विक्रम सिंह कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता रहा है। उसने अशोक गहलोत, मेवाराम जैन समेत कई कांग्रेस नेताओं के लिए विज्ञापन दिए हैं।
राठौड़ ने कहा कि 953 करोड़ के घोटाले में मुख्य आरोपी विक्रम सिंह कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता रहा है। कांग्रेस के चिंतन शिविर जयपुर में शिरकत करने, उसकी ओर से कांग्रेस नेताओं के साथ फोटोज सदन में लहराए और कहा कि वह कांग्रेस का कार्यकर्ता रहा है।
संबंधित खबरें
राठौड़ ने कहा कि उनकी दिवंगत माता का नाम भी आरोपों में लाना एक बड़ी साजिश है। रघु शर्मा और महेश जोशी ने इस दौरान कहा कि क्या गजेन्द्रसिंह शेखावत मानहानि का दावा करेंगे।
राठौड़ ने कहा कि गजेन्द्रसिंह शेखावत के परिवार ने नियमानुसार आरोपित विक्रम सिंह से एक प्लॉट खरीदा है। इस वजह से उन्हें आरोपी नहीं बनाया जा सकता। राठौड़ ने कहा कि जयपुर की जेल में बंद आरोपी विक्रम सिंह के कांग्रेस नेताओं से पुराने रिश्ते रहे हैं और उसने पचपदरा से कांग्रेस का टिकट भी मांगा था।
must read : संजीवनी पर सवार ,सियासी रार: अशोक गहलोत के बाद अब गजेंद्र सिंह शेखावत भी हमलावर अंदाज़ में !
ताज़ा खबरें
IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत आज, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
PCB का बड़ा दांव: सरफराज अहमद बने पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच, बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम घोषित
IPL 2026: केकेआर की लगातार छठी हार, केविन पीटरसन ने की ब्रेंडन मैकुलम की वापसी की भविष्यवाणी
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होंगे आकाश मधवाल? खलील अहमद की जगह ले सकते हैं पूर्व MI गेंदबाज