जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने अपने मोहरों को चुनावी मैदान में उतार दिया है, लेकिन भाजपा के जिन सिपाहियों को चुनाव में टिकट नहीं मिला है अब उनकी नाराजगी और बगावत सामने आने लगी है।
टिकट पर तकरार: राजपाल शेखावत का कटा टिकट तो पहुंचे वसुंधरा राजे के पास, कहा- यहां भाजपा को मैंने किया खड़ा और आज मेरा ही...
जयपुर में झोटवाड़ा से पूर्व विधायक रहे राजपाल सिंह शेखावत (Rajpal Singh Shekhawat) का टिकट कटने के बाद उन्होंने भी अपनी नाराजगी जता दी है।
HIGHLIGHTS
- जयपुर में झोटवाड़ा से पूर्व विधायक रहे राजपाल सिंह शेखावत (Rajpal Singh Shekhawat) का टिकट कटने के बाद उन्होंने भी अपनी नाराजगी जता दी है।
संबंधित खबरें
भरतपुर की नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर ने बगावती तेवर दिखाते हुए चुनाव लड़ने की बात तक कह दी है।
वहीं, अब जयपुर में झोटवाड़ा से पूर्व विधायक रहे राजपाल सिंह शेखावत (Rajpal Singh Shekhawat) का टिकट कटने के बाद उन्होंने भी अपनी नाराजगी जता दी है।
झोटवाड़ा सीट से मौजूदा समय में कांग्रेस के लालचंद कटारिया विधायक हैं जो गहलोत सरकार में मंत्री हैं।
बता दें कि बीजेपी राज्य में 41 उम्मीदवारों को पहली लिस्ट में सोमवार को जारी कर दी है। जिसमें 7 सांसदों को विधानसभा का टिकट दिया गया है।
संबंधित खबरें
राजे के करीबी माने जाते हैं राजपाल सिंह शेखावत
जयपुर की झोटवाड़ा सीट से पूर्व विधायक राजपाल शेखावत (Rajpal Shekhawat) को भी वसुंधरा राजे के करीबी माना जाता है।
इस बार भाजपा ने राजपाल सिंह शेखावत का टिकट काटते हुए उनकी जगह पर जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन राठौड़ को चुनावी मैदान में उतारा है।
वसुंधरा राजे से मिले शेखावत
टिकट कटने के बाद राजपाल शेखावत ने नाराजगी जाहिर की है। भाजपा की लिस्ट में नाम नहीं आने के बाद शेखावत अपने समर्थकों के साथ सोमवार देर शाम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) से मिलने भी पहुंचे।
राजपाल का कहना है कि झोटवाड़ा से मेरा नाम कटने से मैं हैरान हूं। मैंने 15 साल से इस विधानसभा को खड़ा किया है।
जहां कभी भाजपा नहीं थी, वहां मैंने भाजपा को मजबूती दी हैं। विधानसभा में 200 एमएलए में केवल दो विधायकों के वोट ही मुझसे ज्यादा हैं। फिर भी मेरा नाम काटना कैसा न्याय है। मैं इससे हैरान हूं।
ताज़ा खबरें
जयपुर के मानसरोवर में बनेगा भाजपा का भव्य प्रदेश कार्यालय, कांग्रेस मुख्यालय के पास होगी नई पहचान
राजस्थान विधानसभा में बढ़ेंगी महिला विधायक: 200 से 266 हो सकती हैं सीटें, विकास कार्यों के लिए मिलेगा ज्यादा बजट
पाली: सरकारी सिस्टम की विफलता! दिव्यांग अन्ना बाई आज भी योजनाओं से वंचित, प्रशासन की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा