गोचर भूमि पर चल रहा व्यावसायिक डामर प्लांट
- ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच ने मिलकर नियम विरुद्व जारी कर दी एनओसी
- ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी को निलम्बित करने की मांग की
सोजत रोड़- निकटवर्ती केलवाज ग्राम पंचायत की गोचर भूमि पर पिछले करीब दो वर्षों से व्यावसायिक डामर प्लांट संचालित होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी और सरपंच ने नियमों को दरकिनार कर सडक निर्माण ठेकेदार को ग्राम पंचायत की ओर से एनओसी जारी कर दी। जबकि नियमानुसार गोचर भूमि पर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं की जा सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि डामर प्लांट केवल व्यावसायिक अथवा औद्योगिक भूमि पर ही स्थापित किया जा सकता है, लेकिन पंचायत प्रशासन की मिलीभगत से गोचर भूमि का उपयोग निजी व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्लांट से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण के कारण आस-पास की गोचर भूमि में पशु चराई का संकट खड़ा हो गया है। पशुओं के चरने के लिए सुरक्षित भूमि भी प्रभावित हो रही है।
ग्राम विकास अधिकारी को निलम्बित करने की मांग
ग्रामीणों ने गोचर भूमि पर डामर प्लांट लगाने की अनुमति देने वाले ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल निलम्बित करने की मांग की है। साथ ही सरपंच के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एनओसी दी
ग्राम पंचायत की ओर से सड़क़ निर्माण ठेकेदार को गोचर भूमि में डामर प्लांट लगाने की एनओसी जारी की है।
अमरसिंह सरपंच, ग्राम पंचायत केलवाज
50 हजार रुपए की रसीद काटी गई
ग्राम पंचायत में निजी आय बढ़ाने के लिए सडक़ ठेकेदार को गोचर भाूमि में डारम प्लांट लगाने की एनओसी जारी की है। इसके बदले में ठेकेदार ने ग्राम पंचायत में 50 हजार रुपए की रसीद कटवाई है।
विवेकसिंह, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत केलवाज
औद्योगिक भूमि पर ही प्लांट लगा सकते है
सडक़ निर्माण के लिए ठेकेदार औद्योगिक भूमि या व्यावसायिक जमीन पर ही डामर का प्लांट लगा सकता है। गोचर भूमि में डामर का प्लांट नहीं लगा सकता है।
कुलदीप गोराणा, सहायक अभियता सार्वजनिक निर्माण विभाग सोजत सोजत रोड़- केलवाज ग्राम पंचायत में गोचर भूमि पर चल रहा डामर प्लांट
गोचर भूमि पर अवैध डामर प्लांट: गोचर भूमि पर अवैध डामर प्लांट, सरपंच-VDO पर मिलीभगत का आरोप
सोजत के केलवाज में नियमों के खिलाफ गोचर भूमि पर डामर प्लांट चल रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच और VDO पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
HIGHLIGHTS
- केलवाज पंचायत की गोचर भूमि पर दो साल से चल रहा डामर प्लांट।
- सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी पर नियम विरुद्ध NOC देने का आरोप।
- ग्रामीणों ने VDO को निलंबित करने और सरपंच पर कार्रवाई की मांग की।
- पंचायत ने ₹50,000 लेकर निजी आय बढ़ाने का दिया हवाला।
टैग:
Sojat Road
Rajasthan News
Illegal Plant
Land Encroachment
Corruption
Rural Protest
Pollution
Government Land