thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

विपक्षी एकता बैठकों में हुई थीं शामिल: चुनावी तैयारियों के बीच सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

desk

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
sonia gandhi hospitalized after health deteriorated amid election preparations
sonia gandhi

नई दिल्ली | Sonia Gandhi Hospitalized: देश के पांच राज्यों में चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी से बड़ी खबर सामने आई है। 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को हल्के बुखार की शिकायत होने के चलते शनिवार रात को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालत स्थिर 

फिलहाल सोनिया डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत भी स्थिर बताई जा रही है। 

बता दें कि, देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

ऐसे में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले कई  दिनों राजनीतिक गतिविधियों में काफी सक्रिय दिख रही हैं।

विपक्षी एकता बैठकों में हुई थीं शामिल

पिछले दिनों मुंबई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक और  उससे पहले बेंगलुरु में भी हुई विपक्षी एकता की बैठक में सोनिया गांधी शामिल हुई थीं।

वैसे भी अब उनका स्वास्थ्य पहले की तरह ज्यादा ठीक भी नहीं रहता है। इससे पहले उन्हें मार्च में भी तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

तब भी पूर्व अध्यक्ष्य को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिड कराया गया था।

शेयर करें: