जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच अब कांग्रेस प्रत्याशियों की एक लिस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
अब कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कांग्रेस उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, जिनका कटना था टिकट, वे भी शामिल
लिस्ट में कांग्रेस के 48 उम्मीदवारों के नाम दिए हुए हैैं। जिनमें कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिनका इस बार चुनावों में टिकट कटना तय माना जा रहा था। अपने प्रत्याशियों की सूची देखकर तो कांग्रेस पार्टी खुद हैरान है। सूची सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे फेक लिस्ट करार दिया है।
HIGHLIGHTS
- लिस्ट में कांग्रेस के 48 उम्मीदवारों के नाम दिए हुए हैैं। जिनमें कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिनका इस बार चुनावों में टिकट कटना तय माना जा रहा था। अपने प्रत्याशियों की सूची देखकर तो कांग्रेस पार्टी खुद हैरान है। सूची सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे फेक लिस्ट करार दिया है।
संबंधित खबरें
14 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम सोशल मीडिया पर सियासी बाजार को गर्म करते दिख रहे हैं।
इस लिस्ट में कांग्रेस के 48 उम्मीदवारों के नाम दिए हुए हैैं। जिनमें कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिनका इस बार चुनावों में टिकट कटना तय माना जा रहा था।
अपने प्रत्याशियों की सूची देखकर तो कांग्रेस पार्टी खुद हैरान है। सूची सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे फेक लिस्ट करार दिया है।
बता दें कि पहले भाजपा के प्रत्याशियों की भी एक फेक लिस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है। जिसको भाजपा ने फर्जी लिस्ट कहा है।
संबंधित खबरें
इसी तरह से अब कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची ने सियासी बवाल मचा दिया।
फर्जी सूची की जानकारी मिलते ही कांग्रेस आलाकमान हरकत में आया और इस सूची फेक लिस्ट बताया गया।
14 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
आपको बता दें कि अभी तक कांग्रेस में स्क्रीनिंग समिति की बैठक भी नहीं हुई है। ऐसे में कांग्रेस के उम्मीदवारों की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बिना घोषणा नहीं हो सकती है।
गौरतलब है कि कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 14 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। उसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। इसके बाद ही कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कांग्रेस की इस फर्जी सूची पर संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हुबहू साइन भी है।
इन सब नामों ने चौंकाया
कांग्रेस की इस फर्जी सूची में 48 नेताओं के नाम हैं। जिनमें जयपुर की दो सीटों सिविल लाइन से प्रताप सिंह खाचरियावास, झोटवाड़ा से लालचंद कटारिया के नाम के अलावा लक्ष्मणगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, लालसोट से मंत्री प्रसादी लाल मीणा, बीकानेर वेस्ट से बीड़ी कल्ला, कोटपूतली से राजेंद्र यादव, खाजूवाला से गोविंद मेघवाल, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, झुंझुनू से बृजेंद्र ओला, शाहपुरा से आलोक बेनीवाल, दूदू से बाबूलाल नागर, लाडनू से जगन्नाथ बुरड़क के नाम शामिल है।
बता दें कि, राजस्थान में चुनावों से पहले इस तरह की फेक उम्मीदवारों की लिस्ट निकलने का मामला पहली दफा ही सामने आया है।
ताज़ा खबरें
सोने में ₹1451 और चांदी में ₹1352 की गिरावट: ईरान जंग के बीच 49 दिनों में ₹7000 सस्ता हुआ सोना, जानें क्या हैं आज के भाव
खाटूश्यामजी मंदिर में 23 अप्रैल को 19 घंटे बंद रहेंगे बाबा श्याम के पट, जानें दर्शन का नया समय
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: मानवता की मिसाल पेश करने वाले इन 3 'अनसंग हीरोज' को मिला सम्मान, डीजीपी ने थपथपाई पीठ
जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 150वें निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया उद्घाटन, कहा- सेवा ही सच्ची साधना है