जब आप फैसले लेते हैं और जब आप ठान लेते हैं तो एक वक्त ऐसा भी आता है जब प्रतिकूलताओं से मुकाबले को कुदरत भी आपके पक्ष में षड्यंत्र करती है।
मिथिलेश के मन से : लेकिन उन्हें सरोगेसी नहीं चाहिए
सबसे अच्छी रचनाएं अभी लिखी नहीं गयीं। वे अब भी गर्भस्थ हैं। वे लड़ रही हैं बाहर आने की जंग। लेकिन उन्हें सरोगेसी (कोख की किरायेदारी) नहीं चाहिए।
HIGHLIGHTS
- ज़ाहिर है, इस लिहाज से सबसे अच्छी रचनाएं अभी लिखी नहीं गयीं। वे अब भी गर्भस्थ हैं। वे लड़ रही हैं बाहर आने की जंग। लेकिन उन्हें सरोगेसी (कोख की किरायेदारी) नहीं चाहिए।
संबंधित खबरें
यह हम नहीं कह रहे। यह कहना है पालो कोएलो का। किताब है- द अलकेमिस्ट। यह किताब सपने तो जगाती ही है, उन्हें सरंजाम देने के रास्ते भी दिखाती है। अपने ढंग से। अपने क्रिएटिव अंदाज में।
हाल के दिनों में इस लेखक की तमाम चर्चित, अचर्चित किताबों से मिलना हुआ और मिलना भी ऐसे- वैसे नहीं.. दरांती चली, दरांती। घंटों- घंटों। भारी खूनखच्चर हुआ। हारा कोई नहीं लेकिन जीता भी कोई नहीं। और यह कोई फ्रेंडली मैच भी नहीं था।
बहरहाल, इस 'युद्ध' ने एक सबक जरूर दिया कि जो सपने नहीं जगाती और हौसले नहीं पैदा करती और जो सिर्फ 'फीलगुड' कराती है, वह और कुछ हो या न हो, रचना तो नहीं ही हो सकती।
रचना माने क्या? हमने खुद से कई बार पूछा है यह सवाल। हर बार एक ही जवाब मिला- वह जो समय भी हो और समय पार भी।
संबंधित खबरें
ज़ाहिर है, इस लिहाज से सबसे अच्छी रचनाएं अभी लिखी नहीं गयीं। वे अब भी गर्भस्थ हैं। वे लड़ रही हैं बाहर आने की जंग। लेकिन उन्हें सरोगेसी (कोख की किरायेदारी) नहीं चाहिए।
ताज़ा खबरें
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी
अजमेर के होटल में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार: 1.32 लाख कैश बरामद, एक आरोपी से चरस भी मिली, पुष्कर के होटल मालिक का नाम आया सामने
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बोले- बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सिर्फ व्यक्ति नहीं, एक संस्था थे; दिया राष्ट्र प्रथम का संदेश