thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
क्रिकेट

बुमराह के घर आए अंगद: टीम इंडिया के स्टार बॉलर बने पिता, एशिया कप बीच में छोड़कर पहुंचे मिलने

desk

क्रिकेटर बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) माता-पिता बन गए हैं। बता दें कि बेटे के जन्म की खबर के बाद बुमराह एशिया कप को बीच में छोड़कर रविवार को मुंबई पहुंच गए थे। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • क्रिकेटर बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) माता-पिता बन गए हैं। बता दें कि बेटे के जन्म की खबर के बाद बुमराह एशिया कप को बीच में छोड़कर रविवार को मुंबई पहुंच गए थे। 
team india star bowler jasprit bumrah becomes father
Jasprit Bumrah - Sanjana Ganesan

नई दिल्ली | टीम इंडिया के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के घर नन्हा मेहमान आया है। 

क्रिकेटर बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) माता-पिता बन गए हैं। 

बता दें कि बेटे के जन्म की खबर के बाद बुमराह एशिया कप को बीच में छोड़कर रविवार को मुंबई पहुंच गए थे। 

सोमवार को बुमराह ने सोशल मीडिया पर अपने पिता बनने की खुशी को जग जाहिर किया है। 

कपल ने अपने नन्हे बेटे का नाम अंगद रखा है। 

बुमराह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि, हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है। हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! 

आज सुबह हमने अपने लिटिल बॉय अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं।

View this post on Instagram

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

2021 में बुमराह-संजना की शादी हुई

15 मार्च 2021 को गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाले बुमराह और संजना का यह पहला बच्चा है। 

इनकी शादी भी बड़े रॉयल अंदाज में हुई थी हालांकि शादी सेरेमनी में करीबी लोगों को ही बुलाया गया था।

जसप्रीत और संजना की यह फोटो शादी के समय की है।

मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं संजना

जसप्रीत बुमराह की वाईफ संजना गणेशन 2014 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। 

इसी के साथ संजना एमटीवी शो स्प्लिट्सविला के 14वें सीजन में भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। 

संजना ने 2012 में सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया है और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। 

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) छोड़कर श्रीलंका से लौटे मुंबई

बता दें कि जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान में उतरे हैं। 

लेकिन वाईफ की प्रेग्नेंसी होने के चलते वे रविवार को एशिया कप बीच में छोड़कर श्रीलंका से मुंबई लौट आए हैं। 

अब बुमराह सुपर-4 स्टेज के लिए फिर से टीम में शामिल होने के लिए श्रीलंका लौटेंगे। 

शेयर करें: