टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास: भारत ने रन अंतर के लिहाज से आज तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

भारत ने रन अंतर के लिहाज से आज तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की
virat kohli shreyas ayer
Ad

Highlights

रन अंतर के लिहाज से सबसे बड़ी जीत
विराट कोहली और शुभमन गिल ने जड़े शतक
विराट ने सर्वाधिक आठ छक्के लगाए अपनी पारी में

Jaipur | टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। भारत ने श्रीलंका को 317 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है। यह वनडे क्रिकेट में आज तक का सर्वाधिक रन अंतर वाला विजय घोष है। इससे पहले करीब चौदह साल पहले न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 290 रन से हराकर शीर्ष अंतर का कीर्तिमान अपने नाम किया था। विराट कोहली ने पिछले चार मैच में तीसरा शतक जमाया। शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा। मोहम्मद सिराज ने चार विकेट लिए।

रन अंतर के लिहाज से बड़ी जीत
भारतीय टीम ने 317 रन से श्रीलंका को त्रिवेंद्रम में हराया
New Zealand ने 290 runs से  Ireland को 
Australia ने 275 runs से Afghanistan को 
South Africa ने 272 runs से Zimbabwe को हराया
South Africa ने 258 runs से श्रीलंका को हराया
भारत ने 257 रन से बरमूडा को

22 साल पुराना बदला लिया
इससे पहले भारतीय टीम को सबसे बड़ी हार साल 2000 में श्रीलंका के ही खिलाफ मिली थी। तब श्रीलंका की टीम ने भारतीय टीम को 245 रन से हराया था। अब भारत ने श्रीलंका को उसकी सबसे बड़ी हार थमा दी है। सन 2000 में शारजाह में खेले गए एक दिवसीय मैच में श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या के 189 रन की बदौलत 299 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय पारी 54 रन पर सिमट गई थी।

Must Read: न्यूयॉर्क में लगातार तीन पारियों में टीम 100 के अंदर सिमटी

पढें खेल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :