thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

रामदेवरा मेले के लिए स्पेशल ट्रेनें: रामदेवरा मेले के लिए लालगढ़ से चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 19 से 22 सितंबर तक संचालन

महेन्द्रसिंह शेखावत

रामदेवरा मेले में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे लालगढ़ और रामदेवरा के बीच दो जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करेगा। ये ट्रेनें 19 से 22 सितंबर 2026 तक चलेंगी। प्रत्येक गाड़ी चार ट्रिप करेगी और कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहरेगी। प्रत्येक रेलसेवा में आठ साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
two pairs of lalgarhramdevra fair special trains to run from september 19 to 22

बीकानेर, 11 सितंबर। रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने लालगढ़ और रामदेवरा के बीच दो जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन की घोषणा की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ये रेलसेवाएं 19 से 22 सितंबर 2026 तक संचालित होंगी। प्रत्येक गाड़ी इस अवधि में चार ट्रिप करेगी।

पहली जोड़ी: लालगढ़ से सुबह 4 बजे प्रस्थान

गाड़ी संख्या 04751, लालगढ़–रामदेवरा मेला स्पेशल 19 से 22 सितंबर तक लालगढ़ से सुबह 4:00 बजे प्रस्थान कर सुबह 7:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04752, रामदेवरा–लालगढ़ मेला स्पेशल इसी अवधि में रामदेवरा से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। दोनों गाड़ियां चार-चार ट्रिप करेंगी।

दूसरी जोड़ी: लालगढ़ से दोपहर 1 बजे रवाना होगी

गाड़ी संख्या 04753, लालगढ़–रामदेवरा मेला स्पेशल 19 से 22 सितंबर तक लालगढ़ से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान कर शाम 4:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04754, रामदेवरा–लालगढ़ मेला स्पेशल इसी अवधि में रामदेवरा से शाम 5:00 बजे रवाना होकर रात 8:15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। दोनों गाड़ियां चार-चार ट्रिप करेंगी।

कोलायत और फलौदी में ठहराव

दोनों जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवाएं मार्ग में कोलायत और फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। प्रत्येक रेलसेवा में आठ साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

शेयर करें: