शादी में भी इतिहास रचेगा राजस्थान: 5 हजार से ज्यादा हलवाई बना रहे 5 लाख लोगों का भोजन, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड टीम पहुंची मौके पर

5 हजार से ज्यादा हलवाई बना रहे 5 लाख लोगों का भोजन, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड टीम पहुंची मौके पर
Unique Wedding
Ad

Highlights

अनोखे विवाह कार्यक्रम में 5 हजार से ज्यादा हलवाई मेहमानों के लिए स्वादिष्ट भोजन पका रहे हैं और मेहमानों की संख्या भी चौंकाने वाली। इस विवाह सम्मेलन में 5 लाख लोगों का भोजन तैयार किया जा रहा है।  ये कोई साधारण विवाह कार्यक्रम न होकर सर्व धर्म स्वभाव का मेला है। 

बारां  | शूरवीरों की धरती राजस्थान अब एक और इतिहास रचने को आतुर है। प्रदेश में शुक्रवार को एक अनोखा शादी समारोह होने जा रहा है जो पूरी दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इस अनोखे विवाह कार्यक्रम में 5 हजार से ज्यादा हलवाई मेहमानों के लिए स्वादिष्ट भोजन पका रहे हैं और मेहमानों की संख्या भी चौंकाने वाली।

इस विवाह सम्मेलन में 5 लाख लोगों का भोजन तैयार किया जा रहा है। 

ये कोई साधारण विवाह कार्यक्रम न होकर सर्व धर्म स्वभाव का मेला है। 

सर्व धर्म निशुल्क विवाह सम्मेलन को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इसके लिए गिनीज बुक की 310 सदस्यीय टीम भी बारां पहुंची है।

दरअसल, प्रदेश के बारां जिले में आज सामूहिक विवाह का आयोजन हो रहा है। जिसमें हिंदू जोड़े ही नहीं बल्कि मुस्लिम जोड़े भी विवाह के बंधन में बंधेंगे।

श्रीमहावीर गौशाला कल्याण संस्थान की ओर से हो रहे इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 2,222 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

जिनमें 2111 हिंदू जोड़े और 111 मुस्लिम जोड़े हैं। ऐसे में इन जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए लाखों लोग पहुंच रहे हैं। 

2 हजार बीघा भूमि पर बनाया गया पांडाल

इस भव्य विवाह समारोह के लिए जिले के किसान परिवारों ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए योगदान दिया है। 

करीब 60 किसान परिवारों ने आयोजन के लिए 2 हजार बीघा कृषि भूमि निशुल्क उपलब्ध करवाई है। जिसमें 34 पांडाल बनाए गए हैं।

15 हजार कार्यकर्ता दे रहे सेवाएं

आयोजन में आने वाले अतिथियों के लिए करीब 2 हजार हलवाई और 5000 से अधिक वेटर्स पकवान तैयार करने में लगे हुए हैं।

इस विशाल विवाह समारोह की व्यवस्थाओं के लिए करीब 15 हजार कार्यकर्ता 24 घंटे अपनी निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। 

नवविवाहित जोड़े को दिए जाएंगे गिफ्ट

निशुल्क विवाह का इतना बड़ा आयोजन करने के बाद भी श्रीमहावीर गौशाला कल्याण संस्थान नवविवाहित जोड़े को भी खाली हाथ नहीं रखेगा।

सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप मंगलसूत्र, ज्वैलरी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत कई घरेलू वस्तुए भी दी जाएंगी। 

सीएम समेत कई नेता देंगे आशीर्वाद 

बारां जिले में आयोजित हो रहा ये विवाह आयोजन खान एंव गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में हो रहा है। 

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह  डोटासरा, विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी समेत कई गणमान्य नेता भी शिरकत करने पहुंचेंगे।

Must Read: सबसे ज्यादा आसमान में उड़ती हैं भारत की महिला पायलट

पढें ज़िंदगानी खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :