Sirohi Loksabha: कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा परेशान, ईडी, इनकम टैक्स को बना रही हथियार: अशोक गहलोत 

कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा परेशान, ईडी, इनकम टैक्स को बना रही हथियार: अशोक गहलोत 
Ashok Gehlot in Abu Pindwara area during loksabha chunav
Ad

Highlights

•कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में स्वरूपगंज में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

•कांग्रेस के समर्थन के लिए आयोजन में शामिल हुए शिवसैनिक

•पूर्व मुख्यमंत्री बोले, कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सके, इसलिए खाते फ्रीज करा रही भाजपा

सिरोही, 30 मार्च | “कांग्रेस आमजन की पार्टी है और लोकतंत्र व्यवस्था को बनाए रखने में विश्वास रखती है। कांग्रेस सरकार ने जनता के हित में बहुत सारे काम कराए और योजनाएं चलाईं। भाजपा झूठ के पुलिंदे बनाने में विश्वास करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादा किया था, उसके अनुसार आज न तो किसी के व्यक्ति के खाते में कालेधन के 15 लाख रुपये आए हैं और न किसी दो करोड़ लोगों को नौकरियां मिली हैं।

विधानसभा चुनाव में तो जनता भाजपा के झांसे में आ गई, लेकिन अब वह अच्छे से गोल-मोल बातों को समझ चुकी है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा परेशानी है और इसीलिए ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को हथियार बना रही है। कांग्रेस चुनाव जीत नहीं सके, इसलिए हमारे बैंक खाते भी फ्रीज किए गए हैं। लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और कांग्रेस को जिताएगी।”

यह कहना था, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का। वे सिरोही जिले के स्वरूपगंज में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन पिण्डवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया था। वैभव के समर्थन में अगला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार 31 मार्च को रेवदर में आयोजित किया जाएगा।

जालोर की जनता की सेवा के लिए कांग्रेस ने मुझे भेजा
इस मौके पर वैभव गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे जालोर क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए भेजा है। यहां पिछले 20 साल से भाजपा का सांसद होने के बावजूद विकास कार्य नहीं हुआ, रेलगाड़ियों के ठहराव को लेकर कार्य नहीं किया। यहां सांसद कोई बड़ी परियोजनाओं को नहीं ला पाए।

पिछले तीन माह में भाजपा ने कांग्रेस सरकार की कई योजनाएं बंद कर दी हैं। जनता में इस बात का डर भी है कि भाजपा सरकार सभी योजनाओं को धीरे-धीरे बंद कर देगी। उन्होंने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलजुल कर मेहनत करके कांग्रेस को जिताने की अपील की।

आयोजन में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, रेवदर विधायक मोतीलाल कोली, कांग्रेस सिरोही जिलाध्यक्ष आनंद जोशी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, लालाराम गरासिया, लीलाराम गरासिया, गंगा बेन गरासिया सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। वैभव गहलोत को समर्थन देने के लिए शिवसेना जिला प्रमुख रमेश भाई सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक व शिवसेना कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

आमजन के दुखदर्द में कांग्रेस है भागीदार
इस मौके पर राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने कहा कि वैभव के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए आवाज उठाएंगे। यह आदिवासी क्षेत्र है, यहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदिवासियों की मांग पूरी की थी।

आम जनता के दुखदर्द में भागीदार बने। 500 में सिलेंडर दिलाने, पेंशन का काम आदि किया। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि भाजपा ने लोगों को गुमराह करने का काम किया है। यह चुनाव देश बचाने का चुनाव है। वैभव जी शिक्षित हैं, युवा हैं और जन-जन से जुड़े हैं। आप इन्हें चुनेंगे तो जनता को ही फायदा मिलेगा।

Must Read: बिपरजॉय के जाते ही सीएम गहलोत ने भरी उड़ान, चक्रवात से प्रभावित लोगों से मिले, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

पढें राज्य खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :