फिल्म ’बवाल’ पर कहीं बवाल तो नहीं: वरुण-जान्हवी की फिल्म नहीं होगी बड़े पर्दे पर रिलीज

वरुण-जान्हवी की फिल्म नहीं होगी बड़े पर्दे पर रिलीज
Janhvi Kapoor varun dhawan
Ad

Highlights

वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘बवाल’ को लेकर बड़ी बात सामने आई है। ये फिल्म अब बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं होगी। तो क्या फिल्म ’बवाल’ पर भी कहीं बवाल तो खड़ा नहीं हो गया है ?

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘बवाल’ को लेकर बड़ी बात सामने आई है। ये फिल्म अब बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं होगी।

तो क्या फिल्म ’बवाल’ पर भी कहीं बवाल तो खड़ा नहीं हो गया है ? 

जी नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। केवल फिल्म का नाम ’बवाल’ है, फिल्म पर कोई बवाल नहीं है। 

सिर्फ ओटीटी पर रिलीज होगी ’बवाल’

दरअसल, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘बवाल’ को सिर्फ ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

फिल्म फ्रेंचाइजी ने इस मूवी को रिलीज करने के लिए बिग स्क्रीन के बजाए ओटीटी को चुना है।

मनोरंजन जगत से जुड़ों सूत्रों के अनुसार, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने एक्टर्स वरुण और जान्हवी के साथ चर्चा करते हुए सभी के सहमित से ये निर्णय लिया है। 

पूरी टीम का भी यही मानना है कि ‘बवाल’ ओटीटी पर दर्शकों के दिलों को जीत लेगी।

वर्ल्ड वॉर 2 की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि फिक्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। 

फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में दिखाई देंगेे। 

आपको बता दें कि पहले ये फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन बाद में फिल्म मेकर्स ने फिल्म रिलीज रोक दी और इसे 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज करने का फैसला लिया है।

प्राइम वीडियो पर मचेगा ‘बवाल’

बवाल एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है। जिसे अक्टूबर में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा और इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। 

मकर्स का मानना है कि डिजिटल मीडियम से वाइडर ऑडियंस बेस तक पहुंचने के लिए थिएटर रिलीज संभव नहीं हो सकता है। 

Must Read: जीवन के सबसे मुश्किल वक्त में हूं लिखकर डिलीट किए पुराने पोस्ट

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :