लोकसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए भाजपा लगातार कैंपेन कर रही है। इसी के तहत राजस्थान से बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झराखंड के प्रवास पर हैं।
Vasundhara Raje in Jharkhand : बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान में झारखंड पहुँची 'राजे', विरोधियों को लिया निशाने पर तो सरकार की गिनाई उपलब्धियां
तीन दिन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन आज भी वसुंधरा राजे जनसभाओं को संबोधित करेंगी। आज उनका झारखंड मुक्ति मोर्चा के 'गढ़' दुमका के जामा प्रखंड के कैराबनी में जनसभा का कार्यक्रम है। जबकि प्रवास के तीसरे और आखिरी दिन 15 जून को बगोदर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगी।
HIGHLIGHTS
- आज झामुमो के गढ़ में पूर्व सीएम राजे
- तीन दिन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन आज भी वसुंधरा राजे जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
- आज उनका झारखंड मुक्ति मोर्चा के 'गढ़' दुमका के जामा प्रखंड के कैराबनी में जनसभा का कार्यक्रम है। जबकि प्रवास के तीसरे और आखिरी दिन 15 जून को बगोदर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगी।
संबंधित खबरें
प्रवास के पहले दिन जहां उन्होंने मोदी सरकार की जनहित नीतियों-योजनाओं और उपलब्धियों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाया तो वहीं कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को भी निशाने पर लिया।
बतादें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जारी पार्टी के 'महा जनसंपर्क' अभियान के तहत जनसभाओं के ज़रिए जनसंपर्क कर रही हैं।
निशाने पर हेमंत सोरेन सरकार
'महा जनसंपर्क' अभियान के दौरान वसुंधरा राजे ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के नाम पर लोग सत्ता पाकर अपना विकास तो कर रहे हैं, लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हो रहा है।
संबंधित खबरें
जिस गरीबी के नारे से कांग्रेस लगातार सत्ता प्राप्त करती आ रही थी -
उस गरीबी को हटाने का यदि सच्चे मन से किसी ने प्रयास किया है, तो वह है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी।
जिन्होंने जनधन, उज्ज्वला, कोरोना में बिना वक्त गंवाए देशव्यापी लॉकडाउन, स्वदेशी टीका, प्रधानमंत्री गरीब… pic.twitter.com/Jae0YhLna2
उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का ज़िक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार ने झारखंड का निर्माण यहां के लोगों के विकास के लिए किया था। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री और अधिकारी यहां अपने फायदे के लिए काम कर रहे हैं। लोगों की ज़मीनों पर अवैध कब्ज़े किए जा रहे हैं।
आज झामुमो के गढ़ में पूर्व सीएम राजे
तीन दिन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन आज भी वसुंधरा राजे जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
आज उनका झारखंड मुक्ति मोर्चा के 'गढ़' दुमका के जामा प्रखंड के कैराबनी में जनसभा का कार्यक्रम है। जबकि प्रवास के तीसरे और आखिरी दिन 15 जून को बगोदर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगी।
झारखण्ड के देवघर स्थित प्रसिद्ध वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर में हाजिरी लगाकर देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना की तथा सृष्टि के कल्याण की कामना की।
जय शिव !#BJP4Jharkhand pic.twitter.com/1EL7Tjx618
ताज़ा खबरें
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड
राघव चड्ढा को मिली केंद्र से Z सिक्योरिटी: जानें Z+, Z और Y श्रेणियों में क्या है अंतर और कितना आता है खर्च
'ओए-ओए' गाने के विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, निर्माता राजीव राय को फटकार, कहा- 'चोर' कहना बंद करें