न्यू चंडीगढ़: भारतीय टीम के हेड कोच Gautam Gambhir ने अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले बड़ा अपडेट दिया है। गंभीर ने शुक्रवार को पुष्टि की कि युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज Sai Sudharsan अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे।
Cricket: अफगानिस्तान टेस्ट में नंबर-3 पर कौन करेंगे बल्लेबाजी
संबंधित खबरें
मैच पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट साई सुदर्शन को लगातार मौके देने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि सुदर्शन को अब तक खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त अवसर नहीं मिले हैं और भविष्य में उन्हें अधिक मैच खिलाए जाएंगे।
गंभीर ने कहा, "हम सिर्फ 11 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं। साई खराब फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने आईपीएल में 700 रन बनाए हैं। अगर हम किसी खिलाड़ी को सिर्फ चार-पांच मैचों के आधार पर जज करेंगे तो हम कभी मजबूत खिलाड़ी तैयार नहीं कर पाएंगे। इसलिए अब उन्हें ज्यादा मौके दिए जाएंगे।"
नंबर-3 की तलाश अब भी जारी
भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 का स्थान लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। दिग्गज बल्लेबाज Cheteshwar Pujara के टीम से बाहर होने के बाद इस अहम पोजीशन पर कई खिलाड़ियों को आजमाया गया, लेकिन अब तक कोई भी बल्लेबाज इस स्थान पर स्थायी दावा पेश नहीं कर सका है।
संबंधित खबरें
पुजारा के बाद भारत ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 पर सात अलग-अलग बल्लेबाजों को मौका दिया। हालांकि अधिकांश खिलाड़ियों को लगातार अवसर नहीं मिले, जिसके कारण यह स्थान अब भी स्थिर नहीं हो पाया है।
गिल के बाद सुदर्शन पर भरोसा
टेस्ट कप्तान Shubman Gill चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने लगे हैं। इससे पहले वह नंबर-3 पर सबसे लंबे समय तक खेलने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा Washington Sundar, Dhruv Jurel और Devdutt Padikkal को भी इस भूमिका में आजमाया जा चुका है।
अब टीम मैनेजमेंट ने साई सुदर्शन पर भरोसा जताया है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला यह टेस्ट मैच युवा बल्लेबाज के लिए खुद को नंबर-3 के स्थायी दावेदार के रूप में स्थापित करने का बड़ा अवसर होगा।