नई दिल्ली | World Archery Championship 2023: देश की बेटियों ने वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में इतिहास रच दिया है।
World Archery Championship 2023: देश की बेटियों ने सोने पर लगाया निशाना, PM मोदी बोले- बधाई हो चैंपियंस
भारत की परनीत कौर, अदिति गोपीचंद स्वामी और ज्योति सुरेशा वेन्नम की महिला टीम ने बर्लिन में फाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त मेक्सिको को 235-229 को करारी शिकस्त दी है। भारत ने वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा है।
HIGHLIGHTS
- भारत की परनीत कौर, अदिति गोपीचंद स्वामी और ज्योति सुरेशा वेन्नम की महिला टीम ने बर्लिन में फाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त मेक्सिको को 235-229 को करारी शिकस्त दी है। भारत ने वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा है।
संबंधित खबरें
भारत की बेटियों ने बर्लिन को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
भारत की परनीत कौर, अदिति गोपीचंद स्वामी और ज्योति सुरेशा वेन्नम की महिला टीम ने बर्लिन में फाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त मेक्सिको को 235-229 को करारी शिकस्त दी है।
भारत ने वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा है।
जर्मनी के बर्लिन में आयोजित हो रही वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की ज्योति सुरेखा वेन्नम, गोपीचंद स्वामी और अदिति परनीत कौर की तिकड़ी ने फाइनल में मैक्सिको की टीम में शामिल एना सोफिया हर्नांडेज जियोन, डैफपे क्विंटेरो और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से मात दी।
संबंधित खबरें
बता दें कि इससे पहले भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल मुकाबले में पिछली बार की चैंपियन कोलंबिया को 220-216 से मात दी थी।
भारत को पहला स्वर्ण पदक
वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए ये पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले आयोजित हुई वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत ने 11 पदक जीते थे, जिनमें 9 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज पदक शामिल थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- हमारे चैंपियंस को बधाई
देशी की बेटियों के इस स्वर्णिम कारनामे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि- देश के लिए यह गर्व का पल है क्योंकि हमारी असाधारण कंपाउंड महिला टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। हमारे चैंपियंस को बधाई! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह बेहतरीन परिणाम आया है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान: भीलवाड़ा में गैस संकट की अफवाह फैलाने पर 8 गिरफ्तार, प्रशासन ने कहा- स्टॉक पर्याप्त, पैनिक न करें
सोना ₹3 हजार बढ़कर ₹1.46 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹2.28 लाख हुई; जानें निवेश का सही समय
कोटा मेडिकल कॉलेज का जलवा: RUHS परीक्षा में दो रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया राजस्थान टॉप, मिलेगा गोल्ड मेडल
अशोक गहलोत का पलटवार: बोले- मेरी सलाह से बौखलाए सीएम, बेटों को सरकार से दूर रखें, राजनीति से नहीं