रायपुर | देश में पिछले तीन दिन पहले पुंछ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 5 जवानों का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि, अब एक बार फिर से बड़ी घटना ने सबके दिलों को झकझौर दिया है।
दुखद: नक्सली हमले में 11 जवान शहीद, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जवानों के वाहन पर आईईडी से हमला
- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला हुआ है जिसमें 11 जवान शहीद हो गए है। - नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा वहीं जिला है जहां पहले भी नक्सलियों ने जवानों पर हमले किए हैं। - अब जिले के अरनपुर के पास बुधवार यानि आज जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर आईईडी से हमला किया गया है।
HIGHLIGHTS
- - छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला हुआ है जिसमें 11 जवान शहीद हो गए है।- नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा वहीं जिला है जहां पहले भी नक्सलियों ने जवानों पर हमले किए हैं। - अब जिले के अरनपुर के पास बुधवार यानि आज जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर आईईडी से हमला किया गया है।
संबंधित खबरें
अब छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला हुआ है जिसमें 11 जवान शहीद हो गए है।
नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा वहीं जिला है जहां पहले भी नक्सलियों ने जवानों पर हमले किए हैं।
अब जिले के अरनपुर के पास बुधवार यानि आज जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर आईईडी से हमला किया गया है।
नक्सलियों के इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने प्लान के मुताबिक आईईडी को पहले ही प्लांट किया हुआ था। जैसे ही वहां से जवानों का वाहन गुजरा तो उसमें ब्लास्ट कर दिया गया।
संबंधित खबरें
नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुए थे जवान
अधिकारियों के अनुसार, आज दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र में माओवादी कैडर के होने की आसूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था।
इसी दौरान जब उनकी वापसी हो रही थी तभी माओवादियों की ओर से अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट कर दिया गया।
इस हमले में 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं।
घटना के बाद मौके पर जवानों ने मौर्चा संभालते हुए नक्सलियों की तलाश के लिए अभियान चला दिया गया है।
Chhattisgarh: 11 DRG personnel killed in Naxal attack in Dantewada
Read @ANI Story | https://t.co/yvs1xReon1 #Chhattisgarh #NaxalAttack #Dantewada pic.twitter.com/dLrY9YMmCS
सीएम बघेल बोले- नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा
राज्य में घटी इस दर्दनाक घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। अब ये लड़ाई अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।
#WATCH | On reports of an IED attack by naxals on security personnel in Dantewada, claiming the lives of 11 personnel, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says, "There is such information with us. It is very saddening. My condolences to the bereaved families. This fight is in its last… https://t.co/n1YV67sIoi pic.twitter.com/CC8Dj0uAca
ताज़ा खबरें
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले मंत्री झाबर सिंह खर्रा, शिष्टाचार भेंट में हुई अहम चर्चा
बिग बॉस फेम तान्या मित्तल का जयपुर में आध्यात्मिक सफर: मंदिरों में दर्शन कर बोलीं- यहां के स्थान महसूस किए जाते हैं
सोने-चांदी के दाम गिरे: चांदी ₹2,753 और सोना ₹246 सस्ता, जानें ईरान जंग के बीच क्यों आई कीमतों में इतनी बड़ी कमी
महिला आरक्षण पर सोनिया गांधी का बड़ा दावा: कहा- परिसीमन असली मुद्दा, चुनाव के बीच विशेष सत्र क्यों?