नई दिल्ली | साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगने जा रहा है।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: 14 अक्टूबर को कितने बजे होगा शुरू और कहां देगा दिखाई
2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगने जा रहा है। ये इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा।
HIGHLIGHTS
- 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगने जा रहा है। ये इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा।
संबंधित खबरें
ये इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा। इसकी शुरुआत रात 08 बजकर 34 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन रात 02 बजकर 25 मिनट पर हो जाएगा।
क्या भारत में दिखाई देगा ये सूर्य ग्रहण
अब सवाल ये है कि सूर्य ग्रहण तो दिन में होता है लेकिन इसका समय तो रात का बताया गया है।
ऐसे में बता दें कि भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ये बाहरी देशों में दिखाई देगा जिस वक्त वहां दिन और भारत में रात का समय होगा।
संबंधित खबरें
ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, आदि जगहों पर दिखाई देगा।
नहीं लगेगा सूतक काल
इस सूर्य ग्रहण के भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लगता है। सूतक काल में पूजा-पाठ, भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करना भी वर्जित बताया गया है।
सूर्य ग्रहण के बाद दिखेगा चंद्र ग्रहण
अक्टूबर महीने में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों लगेंगे। 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के बाद 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात बाद 29 अक्टूबर को रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा।
भारत में दिखाई देगा और पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जिसके चलते इसमें सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।
चंद्र ग्रहण भारत समेत यूरोपीय देशों, एशियन देशों, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में दिखेगा।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल