thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

सिद्धारमैया की सेना तैयार: कर्नाटक में 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, इन्होंने पहली बार में ही मारी बाजी

desk

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट विस्तार में जाति संतुलन का खास ध्यान रखा है। इनमें 9 लोग पहली बार विधायक बने हैं। इसमें एक महिला विधायक भी शामिल हैं।कांग्रेस सरकार बनने के एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट विस्तार में जाति संतुलन का खास ध्यान रखा है। इनमें 9 लोग पहली बार विधायक बने हैं। इसमें एक महिला विधायक भी शामिल हैं।कांग्रेस सरकार बनने के एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। 
24 mlas took oath as ministers in karnataka today

बेंगलुरु | Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा से सत्ता लेने के बाद शनिवार को कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने अपनी सेना तैयार कर ली है। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट विस्तार में जाति संतुलन का खास ध्यान रखा है। इनमें 9 लोग पहली बार विधायक बने हैं। इसमें एक महिला विधायक भी शामिल हैं।

कांग्रेस सरकार बनने के एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। 

इस दौरान 24 नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 

बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इन सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। 

बता दें कि, इससे पहले 20 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

इसके अलावा 10 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। 

ऐसे में आज 24 विधायकों के और मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब सिद्धारमैया की मंत्रिमंडल सेना में कुल 34 मंत्री हो गए हैं। 

आज ये विधायक बन गए मंत्री

- एनएस बोस राजू, 
- सुरेश बीएस, मधु बंगारप्पा, 
- मंकल वैद्य, 
- लक्ष्मी आर हेब्बालकर, 
- रहीम खान, 
- डी सुधाकर 
- बी नागेंद्र 
- एचके पाटिल, 
- के वेंकटेश, 
- दिनेश गुंडुराव, 
- शरणबसप्पा दर्शनापुर, 
- कृष्णा बायरे गौड़ा, 
- एन चेलुवरायस्वामी, 
- शिवानंद पाटिल, 
- डॉक्टर एमसी सुधाकर, 
- तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, 
- एसएस मल्लिकार्जुन, 
- तंगदगी शिवराज संगप्पा, 
- डॉक्टर एचसी महादेवप्पा, 
- ईश्वर खंड्रे, 
- क्याथासंद्रा एन राजन्ना, 
- डॉक्टर शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, 
- संतोष एस लाड

शेयर करें: