सांचौर | कहते हैं कि प्यार में इंसान को न दूरियां दिखाई देती और न ही दुनिया की बंदिशें। लेकिन कई बार भावनाओं में लिया गया एक फैसला जिंदगी की सबसे बड़ी त्रासदी बन गया सांचौर क्षेत्र में सामने आई घटना भी कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रही है, जहां दो युवा दिलों की प्रेम कहानी का अंत नर्मदा मुख्य नहर की गहराइयों में हो गया.
Sanchore एक माह पहले हुई थी शादी, फिर भी नहीं टूटा प्रेम का रिश्ता: दुपट्टे से बंधे दो दिलों का नर्मदा नहर में दर्दनाक अंत
संबंधित खबरें
बाड़मेर जिले की सेड़वा तहसील के बामरला शेरपुरा गांव निवासी 21 वर्षीय श्रवण कुमार कोली मंगलवार सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह पेट दर्द की दवा लेने जा रहा है परिजनों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह उसका घर से आखिरी बार निकलना होगा. दोपहर में भाई के फोन करने पर उसने बताया कि वो गुजरात के थराद क्षेत्र में है.
श्रवण गुजरात के वेडला गांव निवासी 18 वर्षीय युवती शोभाग को अपने साथ लेकर सांचौर पहुंचा। दोनों की पहचान करीब एक वर्ष पहले तब हुई थी, जब दोनों परिवार गुजरात के थराद क्षेत्र में कृषि कार्य के दौरान पड़ोसी खेतों में काम कर रहे थे पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई करीब एक माह पहले श्रवण का विवाह भी हो गया, लेकिन दोनों एक-दूसरे के संपर्क में बने रह.
मंगलवार शाम करीब 7 बजे दोनों डेडवा-डावल पुलिया के पास नर्मदा मुख्य कैनाल पहुंचे दोनों ने एक-दूसरे को दुपट्टे से बांधा और नहर में छलांग लगा दी.
शाम को पुलिया के पास एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली तो लोगों को संदेह हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की रातभर तलाश जारी रही.
बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे डेडवा-डावल पुलिया के बीच नहर में दोनों के शव तैरते हुए दिखाई दिए सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. स्थानीय गोताखोर प्रकाश देवासी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया
सांचौर पुलिस थाने से एएसआई जेठाराम, कांस्टेबल मांगीलाल, कांस्टेबल इसराइल सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर सांचौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.
संबंधित खबरें
घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई एक ओर जहां श्रवण की शादी को अभी एक माह ही हुआ था, वहीं दूसरी ओर पुराना प्रेम संबंध दोनों को उस मोड़ तक ले गया, जहां से वापसी का कोई रास्ता नहीं फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही.!