thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राज्य

बेटी के नाम हैदराबाद फ्लैट को लेकर किया स्थिति स्पष्ट: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने X पर दिया संपत्ति का पूरा ब्योरा

बलजीत सिंह शेखावत
+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
rajasthan chief secretary v srinivas hyderabad flat property clarification

 बेटी के नाम हैदराबाद फ्लैट को लेकर किया स्थिति स्पष्ट

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अपनी अचल संपत्ति को लेकर सोशल मीडिया पर उठाए गए सवालों का तथ्यों और दस्तावेजी विवरण के साथ जवाब दिया है। एक पत्रकार द्वारा उनके वार्षिक अचल संपत्ति विवरण (IPR) में हैदराबाद स्थित फ्लैट का उल्लेख किए जाने के बाद मुख्य सचिव ने X पर पोस्ट कर संपत्ति की खरीद और उसके हस्तांतरण की पूरी जानकारी सार्वजनिक की।

दरअसल, पत्रकार ने अपनी पोस्ट में उल्लेख किया था कि मुख्य सचिव के IPR में हैदराबाद स्थित एक फ्लैट उनकी बेटी के नाम दर्ज है। इस संपत्ति की कीमत 5.3 लाख रुपये बताई गई है, जबकि इससे 4,02,852 रुपये की वार्षिक आय प्राप्त होने का उल्लेख है।

पत्रकार ने फ्लैट की खरीद की तारीख पर उठाया था सवाल

पत्रकार ने संपत्ति विवरण के कॉलम नंबर-3 में फ्लैट की खरीद की तारीख का उल्लेख नहीं होने पर सवाल उठाया था। उनका कहना था कि सिकंदराबाद स्थित संपत्ति के सामने वर्ष 1991 और 1992 का उल्लेख किया गया है, लेकिन हैदराबाद के फ्लैट की खरीद का वर्ष स्पष्ट नहीं किया गया है।

इसी आधार पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से फ्लैट की खरीद की तारीख स्पष्ट करने की मांग की थी।

मुख्य सचिव ने बताया कब खरीदा गया था फ्लैट

पत्रकार की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बिंदुवार जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हैदराबाद स्थित फ्लैट का विवरण वर्ष 2001 से ही उनके वार्षिक अचल संपत्ति विवरण (IPR) में नियमित रूप से दर्ज किया जा रहा है।

मुख्य सचिव के अनुसार, यह फ्लैट उनकी दिवंगत पत्नी सत्यश्री पामुलापार्थी ने 29 जुलाई 2000 को खरीदा था। पत्नी के निधन के बाद 22 जुलाई 2021 को यह संपत्ति कानूनी रूप से उनकी पुत्री स्निग्धा वोरुगंती के नाम स्थानांतरित कर दी गई थी।

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया जवाब

मुख्य सचिव की ओर से खरीद की तारीख और संपत्ति के हस्तांतरण से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक किए जाने के बाद यह मामला प्रशासनिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। उनके जवाब को संपत्ति विवरण को लेकर उठे सवालों पर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण के रूप में देखा जा रहा है।

इस पूरे मामले में मुख्य सचिव ने संपत्ति के स्वामित्व और उसके हस्तांतरण की समय-सीमा स्पष्ट करते हुए अपने IPR में पहले से दर्ज जानकारी का भी हवाला दिया है।

शेयर करें: