महिला आरक्षण: भजनलाल सरकार की ओर से महिलाओं को बड़ी खुशखबरी

REET के बाद अब इस भर्ती परीक्षा में महिला आरक्षण बढ़ाया |

महिला आरक्षण

जयपुर | राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शिक्षक भर्ती (teacher recruitment) के बाद अब एक और भर्ती परीक्षा में महिला आरक्षण (women's reservation) बढ़ाया है।

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण (women's reservation) 30 से बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया गया है। इससे पहले सरकार ने शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया था।

भाजपा (BJP) ने विधानसभा चुनाव के समय अपने संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो राजस्थान की महिलाओं को कई सौगात देगी। इसके बाद राजस्थान में भाजपा (BJP) की सरकार बनते ही वित्त मंत्री (Finance Minister) ने महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए मंजूरी जारी की थी।

सरकार स्तर से इसे मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण में 8 प्रतिशत विधवा और 2 प्रतिशत परित्यागता का कोटा (quota) रहा था। गौरतलब है कि अभी पुलिस बल में कुल 10 फीसदी महिलाएं काम कर रही हैं।

बड़ा फैसला महिला सशक्तीकरण की दिशा में

राजस्थान में महिला सशक्तीकरण की दिशा में इसे बड़ा फैसला बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री (CM) के इस निर्णय से प्रदेश में महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेगे और वे आत्मनिर्भर होकर और सशक्त बन सकेंगी।

शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण

राज्य सरकार ने 4 दिन पहले ही तृतीय श्रेणी शिक्षक (third grade teacher) भर्ती परीक्षाओं में महिला आरक्षण 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 फीसदी किया था। मुख्यमंत्री (CM) भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।