जालोर | भुंगरा गैस त्रासदी के पीड़ितों को तीन लाख एक हजार की राशि का चेक क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण समिति जालोर की ओर से सौंपा गया।
आगे आए कर्मचारी: भुंगरा गैस त्रासदी के पीड़ितों को तीन लाख एक हजार का चेक क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण समिति जालोर की ओर से सौंपा
हम परमपिता परमेश्वर से इस हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति व उनके परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों को जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। समिति की तरफ से तीन लाख एक हजार रुपए का चेक राजपूत विकास समिति शेरगढ़ के सचिव भगवान सिंह जी तेना की उपस्थिति में परिवारजनों को सौंपा।
HIGHLIGHTS
- भुंगरा गैस त्रासदी में बड़ी संख्या में करीबन 36 लोगों की मौतें हुई हैं। अभी भी 9 जनों का जोधपुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण समिति जालोर के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने शेरगढ़ की उपखण्ड अधिकारी पुष्पा कंवर सिसोदिया से मिलकर भूंगरा त्रासदी हेतु सहयोग राशि के बारे में चर्चा की। भुंगरा गैस त्रासदी के पीड़ितों को तीन लाख एक हजार की राशि का चेक क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण समिति जालोर की ओर से सौंपा गया।
संबंधित खबरें
क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण समिति जालोर के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को भुंगरा गैस त्रासदी में भुंगरा गांव में स्व. सगतसिंह की ढाणी (शेरगढ़) जाकर पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
समिति सचिव महिपाल सिंह आकोली ने बताया कि भुंगरा ढाणी का दृश्य ह्रदय को झकझोर कर देने वाला है।इस त्रासदी में अब तक 36 जानें जा चुकी है।

हम परमपिता परमेश्वर से इस हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति व उनके परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों को जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। समिति की तरफ से तीन लाख एक हजार रुपए का चेक राजपूत विकास समिति शेरगढ़ के सचिव भगवान सिंह जी तेना की उपस्थिति में परिवारजनों को सौंपा।
संबंधित खबरें
समिति मंडल के जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह बालोत, जिला उपाध्यक्ष दलपत सिंह उचमत , आहोर ब्लाक अध्यक्ष मोती सिंह , जसवंतपुरा कोषाध्यक्ष देवी सिंह चेकला, मीडिया प्रभारी रूप सिंह राठौड़ नारणावास, हनवन्त सिंह अणवाणा, जगतावर सिंह चांदना, डॉ . भवानी सिंह पहाड़पुरा, दलपत सिंह देवड़ा आदि उपस्थित थे।
भूंगरा में शादी की खुशियां मातम में बदल गई थी
क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण समिति जालोर के मीडिया प्रभारी रूप सिंह राठौड़ नारणावास ने बताया कि भुंगरा गैस त्रासदी में बड़ी संख्या में करीबन 36 लोगों की मौतें हुई हैं। अभी भी 9 जनों का जोधपुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पर जगह—जगह जले कपड़े एवं सामान जल कर राख हो चुका है। जिस जगह रसोई बन रही थी वहां रखे भगौने पिघल कर जमीन पर चिपके पड़े हैं। बर्तनों का ये हाल हुआ है तो वहां शादी के घर में मौजूद रहे लोगो का आग से घिरने के बाद क्या हाल हुआ होगा इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
शेरगढ़ एसडीएम पुष्पा कंवर सिसोदिया से की चर्चा
क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण समिति जालोर के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने शेरगढ़ की उपखण्ड अधिकारी पुष्पा कंवर सिसोदिया से मिलकर भूंगरा त्रासदी हेतु सहयोग राशि के बारे में चर्चा की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह बालोत, मोती सिंह जी छांगाडी़, रूप सिंह राठौड़ नारणावास, जगतावर सिंह चांदना, अमर सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह शेरगढ़, हनवंत सिंह भाटी, अमर सिंह गुड़िया हाल शेरगढ़, महीपाल सिंह आकोली आदि मौजूद रहे।
ताज़ा खबरें
सनी देओल की नई फिल्म 'लखन' का बदला नाम, अब 'परशुराम' बनकर बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे जबरदस्त धमाल
क्या अब बैसरन घाटी नहीं जा सकते टूरिस्ट? जानें पहलगाम आतंकी हमले के एक साल बाद कश्मीर के 'मिनी स्विट्जरलैंड' के क्या हैं जमीनी हालात
जालोर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल
महिला आरक्षण पर डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का बड़ा हमला, कांग्रेस के 'षड्यंत्र' को किया बेनकाब