thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राज्य

थानेदार के खिलाफ 'महागठबंधन': थानेदार के खिलाफ BJP, कांग्रेस, CPM एक साथ, जानें मामला

बलजीत सिंह शेखावत

हनुमानगढ़ में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ BJP, कांग्रेस और CPM के नेता एकजुट हो गए। उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर थानाधिकारी को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • पीलीबंगा थानाधिकारी राय सिंह के खिलाफ BJP, कांग्रेस और CPM एकजुट हुए।
  • BJP नेता दीपक धारणिया से कथित अभद्र व्यवहार का है पूरा मामला।
  • नेताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हटाने की मांग की है।
  • कार्रवाई न होने पर 6 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई है।
bjp congress cpm unite against sho in hanumangarh

हनुमानगढ़ |

राजस्थान की राजनीति में एक दुर्लभ और 'अजब-गजब' नजारा सोमवार को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर देखने को मिला। यहां अमूमन एक-दूसरे के खिलाफ रहने वाले राजनीतिक दल एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ एकजुट हो गए।

परस्पर विरोधी विचारधारा वाले दल- भारतीय जनता पार्टी (BJP), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के शीर्ष पदाधिकारी एक साथ एसपी कार्यालय पहुंचे।

आखिर क्या है पूरा विवाद?

यह पूरा विवाद 2 अगस्त की शाम का है, जब पीलीबंगा थानाधिकारी राय सिंह ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं प्रमुख भाजपा नेता दीपक धारणिया के वाहन को रुकवाया।

आरोप है कि पीलीबंगा अस्पताल के पास वाहन की तलाशी के दौरान थानाधिकारी ने दीपक धारणिया के साथ सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार किया।

सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे नेता

घटना के वक्त दीपक धारणिया और उनके साथी एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और विधायक रणधीर पनिहार सहित बिश्नोई समाज की कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद थीं।

सर्वसमाज और राजनेताओं का आरोप है कि थानाधिकारी ने बिना किसी वाजिब वजह के चेकिंग के नाम पर दीपक धारणिया का अपमान किया, जिससे उनकी और समाज की छवि को ठेस पहुंची है।

बता दें कि दीपक धारणिया वर्तमान में भाखड़ा नहर प्रोजेक्ट के चेयरमैन और एक प्रसिद्ध मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

राजनीतिक दुश्मनी भूलकर हुए एकजुट

सोमवार को पुलिस अधीक्षक (SP) के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (HQ) अरविंद बिश्नोई को ज्ञापन सौंपने के दौरान जो नजारा दिखा, उसने सभी को हैरान कर दिया।

जिन नेताओं को अक्सर मंचों से एक-दूसरे के खिलाफ बोलते देखा जाता है, वे सभी एक ही सुर में थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों BJP, कांग्रेस और CPM के जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर एसपी अरविंद बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रशासन को दी चेतावनी

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि थानाधिकारी पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो बिश्नोई समाज और सर्व समाज मिलकर 6 अगस्त से थाना परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा।

शेयर करें: