उदयपुर | के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया। उदयपुर स्थित उनके निवास समोर बाग पैलेस में सुबह 8 से 11 बजे तक महेंद्र सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह समोर बाग पैलेस में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई थी।
Rajasthan : महेंद्र सिंह मेवाड़ को सीएम भजन लाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें

यहां उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। इस मौके पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजसमंद के जिला संगठन प्रभारी विरेन्द्र सिंह चौहान सहित कई राजनेताओं ने महेंद्र सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की।
आपको बता दे कि महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह नाथद्वारा से भाजपा विधायक और बहू महिमा कुमारी राजसमंद से सांसद हैं। 28 अक्टूबर को महेंद्र सिंह जी मेवाड़ को ब्रेन स्ट्रोक आया था।

संबंधित खबरें
तभी से वे अनंता हॉस्पिटल के ICU में एडमिट थे। जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस मौके पर राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि महेंद्र सिंह मेवाड़ ने उदयपुर के राज घराने का मान रखा है साथ ही वे जब सांसद चुने गए तब भी उन्होंने जनता के लिए अच्छे काम किए।
ताज़ा खबरें
जैसलमेर के लाठी में मिला दुर्लभ प्रजाति का घायल गिद्ध, वन्यजीव प्रेमियों ने मानवता दिखाकर बचाई जान, वन विभाग कर रहा उपचार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: जयपुर के कारोबारी परिवार के 6 लोग घायल, बच्चे ने बयां किया खौफनाक मंजर
जयपुर में एक साल रहा लश्कर आतंकी 'खरगोश': सी-स्कीम में की नौकरी, फर्जी पासपोर्ट बनाकर हुआ फरार, एटीएस की जांच तेज
शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती: जानें 85 वर्षीय दिग्गज नेता की सेहत का ताजा अपडेट और क्या बोले डॉक्टर