thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

खाकी फिर शर्मसार: SHO की महिला के साथ अश्लील फोटो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

desk

भरतपुर से अलग होकर बने नए डीग जिले के कैथवाड़ा थानाधिकारी कमरुद्दीन खान ने मर्यादाओं को ताक पर रख एक महिला के साथ अश्लीलता करते हुए नजर आए हैं।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • भरतपुर से अलग होकर बने नए डीग जिले के कैथवाड़ा थानाधिकारी कमरुद्दीन खान ने मर्यादाओं को ताक पर रख एक महिला के साथ अश्लीलता करते हुए नजर आए हैं।
deeg sho obscene photo with woman goes viral on social media suspended

भरतपुर | राजस्थान में खाकी ने एक बार फिर से शर्मसार करने वाला काम किया है। 

प्रदेश के भरतपुर से अलग होकर बने नए डीग जिले के कैथवाड़ा थानाधिकारी कमरुद्दीन खान ने मर्यादाओं को ताक पर रख एक महिला के साथ अश्लीलता करते हुए नजर आए हैं।

थानाधिकारी कमरुद्दीन खान के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिसमें वे एक महिला को किस कर रहे हैं।

यही नहीं, ये सब अश्लील काम भी कैथवाड़ा थाने में बने सरकारी क्वार्टर में होना बताया जा रहा है। 

ये तस्वीरे सामने आने के बाद डीग एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने थानाधिकारी कमरुद्दीन को सस्पेंड कर दिया है। 

इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की विभागीय जांच की जाएगी। जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कमरुद्दीन खान कैथवाड़ा के अलावा जुरहरा थाने, गोपालगढ़ थाने, कामां थाने पर भी ड्यूटी कर चुके हैं। 

ये फोटोज करीब 10 दिन पुरानी बताई जा रही हैं। इस फोटो में नजर आ रही महिला भी कैथवाड़ा थाना इलाके की ही रहने वाली बताई गई है। 

खाकी पहन कर लोगों को सुरक्षा देने वाले कर्मी की इस हरकत को देखकर लोग भड़के हुए हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

क्या कहना है थानाधिकारी कमरुद्दीन खान ?

ये अश्लील फोटोज सामने आने के बाद जब मामला गरमाया तो कमरुद्दीन खान ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जताई। 

हालांकि, उन्होंने यह भी कह दिया कि तस्वीर में यह शख्स मेरे जैसा ही लग रहा है, लेकिन उन्होंने खुद को इससे अलग बताया है। 

शेयर करें: