सिरोही | कोलायत से लगातार सात बार विधायक रह चुके और पूर्व पीएम चन्द्रशेखर के चेले देवी सिंह भाटी एक बार फिर से बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं। सामाजिक न्याय मंच बनाकर पहले सड़कों पर उतर चुके भाटी ने सिरोही के माडाणी गांव में एक बार फिर से भाजपा नेतृत्व पर निशाना साध दिया है।
बोले वसुन्धरा नहीं तो बीजेपी में नहीं...: क्या देवीसिंह भाटी फिर बागी हो गए हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी सीपी जोशी पर साध दिया निशाना
उन्होंने कहा कि सीपी जोशी को प्रदेश में जानता कौन हैं? जिस दिन सीपी जोशी की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई, उस दिन लोगों ने समझा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को बना दिया क्या? भाटी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा कि सीपी जोशी को जिलो में लोग नहीं जानते हैं।
HIGHLIGHTS
- अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने आज फिर बीजेपी पर ही हमला बोल दिया है। तीसरे मोर्चो के गठन को लेकर मारवाड़ क्षेत्र के दौरे कर रहे देवीसिंह भाटी कल देर शाम सिरोही पहुंचे थे।
- उन्होंने कहा कि सीपी जोशी को प्रदेश में जानता कौन हैं? जिस दिन सीपी जोशी की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई, उस दिन लोगों ने समझा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को बना दिया क्या? भाटी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा कि सीपी जोशी को जिलो में लोग नहीं जानते हैं।
संबंधित खबरें
उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को कमजोर बताते हुए जेपी नड्डा के लिए कहा उनसे हिमाचल ही नहीं संभल सकता और उनको सौंप दिया केंद्रीय नेतृत्व। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के लिए कहा कि जिस व्यक्ति की जिले तक पहचान नहीं है उसे बना दिया प्रदेश अध्यक्ष।
अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने आज फिर बीजेपी पर ही हमला बोल दिया है। तीसरे मोर्चो के गठन को लेकर मारवाड़ क्षेत्र के दौरे कर रहे देवीसिंह भाटी कल देर शाम सिरोही पहुंचे थे।
उन्होंने रात्रि विश्राम मांडानी में किया... वे मीडिया से रूबरू हुए, जहाँ उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व पर जमकर हमला बोला है। भाटी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश को नहीं संभाल पाए।
हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा राज्य है। इससे बड़ा तो एक नगरपालिका का क्षेत्र होता है। बावजूद नड्डा हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बना पाए और उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया हुआ है। इसके साथ ही भाटी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पर भी निशाना साधा।
संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि सीपी जोशी को प्रदेश में जानता कौन हैं? जिस दिन सीपी जोशी की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई, उस दिन लोगों ने समझा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को बना दिया क्या? भाटी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा कि सीपी जोशी को जिलो में लोग नहीं जानते हैं।
वो प्रदेश में भाजपा को कैसे मज़बूत कर सकते हैं। इसके साथ ही भाटी ने अपने पूर्व बयान पर क़ायम रहते हुए कहा कि ज़ब तक वसुंधरा राजे को प्रदेश की कमान नहीं सौंपी जाएगी तब तक वो भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: एम्स और एनएलयू के बीच विधि और चिकित्सा पर ऐतिहासिक संवाद, इच्छामृत्यु और पेटेंट कानून पर हुई गहन चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का अहम दौरा और रणनीतिक चर्चा
राजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?