सिरोही | राजस्थान के सिरोही जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब जिले के प्रतिभाशाली युवा दिग्पाल सिंह राठौड़ को The Institute of Chartered Accountants of India के ICAI UK Chapter द्वारा आयोजित भव्य वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। सेंट्रल लंदन स्थित Hilton London Metropole में 25 अप्रैल को आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में विश्वभर से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, उद्योगपति, राजनेता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
सिरोही के दिग्पाल का लंदन में सम्मान: लंदन में सिरोही के दिग्पाल राठौड़ का सम्मान, ICAI ने नवाजा
सिरोही के दिग्पाल सिंह राठौड़ को लंदन में मीडिया और आर्ट्स के क्षेत्र में वैश्विक सम्मान मिला।
HIGHLIGHTS
- सिरोही के दिग्पाल सिंह राठौड़ को लंदन में अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया।
- उन्हें यह सम्मान मीडिया, फिल्म और आर्ट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला।
- सम्मान समारोह हिल्टन लंदन मेट्रोपोल में ICAI UK Chapter द्वारा आयोजित किया गया।
- दिग्पाल 2013 से लंदन में अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'पैट्रन प्रोडक्शन' चला रहे हैं।
संबंधित खबरें
इस सम्मेलन में सिरोही निवासी दिग्पाल सिंह राठौड़, पुत्र गुलाब सिंह राठौड़ को मीडिया, फिल्म एवं आर्ट्स क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान तथा ICAI UK Chapter के साथ उनकी सक्रिय भूमिका के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली इस उपलब्धि से सिरोही जिले का नाम विदेशों तक रोशन हुआ है।
सम्मान समारोह के दौरान Ajay Dhandhania, Amruta Fadnavis तथा Ankur Agarwal ने दिग्पाल सिंह राठौड़ को सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में Anil Agarwal की विशेष उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।
बताया जा रहा है कि यह ICAI UK Chapter का अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावशाली सम्मेलन रहा, जिसमें वैश्विक वित्तीय जगत और व्यापारिक नेतृत्व को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया गया। इस आयोजन ने भारतीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने का कार्य किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद दिग्पाल सिंह राठौड़ ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण एवं भावुक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सिरोही और भारत की प्रतिभा का सम्मान है। उन्होंने ICAI UK Chapter का आभार जताते हुए कहा कि यह मंच भविष्य में वैश्विक वित्तीय और व्यावसायिक संबंधों को और मजबूत बनाएगा।
संबंधित खबरें
गौरतलब है कि दिग्पाल सिंह राठौड़ वर्ष 2013 में लंदन में स्थापित अपनी मीडिया प्रोडक्शन कंपनी Patron Production के माध्यम से मीडिया, फिल्म और आर्ट्स के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। विदेश की धरती पर अपनी मेहनत, रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता से उन्होंने कंपनी को प्रतिष्ठित पहचान दिलाई है।
सिरोही के बेटे की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से जिलेवासियों में हर्ष का माहौल है। सामाजिक संगठनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने दिग्पाल सिंह राठौड़ को बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया है।