कोटा में अंक के बदले अस्मत मांगने का मामला तूल पकड़े हुए हैं। गुस्से में वकीलों ने एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार को कोर्ट में ही धुन दिया।\
जूतमपैजार: बेटियों से अस्मत मांगने से गुस्साए वकीलों ने मास्टर गिरीश को कोर्ट में ही कूट दिया
अचानक हुई इस घटना से पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। अदालत परिसर में वकीलों का जमावड़ा लग गया। हंगामे के हालात बन गए। मौके पर STF के जवानों को बुलाना पड़ा।
HIGHLIGHTS
- कोटा में बेटियों से अस्मत मांगने का आरोपी है गिरीश परमार
- कोर्ट में पेश किया तो वकील ने जड़ दिया थप्पड़
- कहा यह तो पुलिस थी वरना कुत्ते की तरह मारता
- एसटीएफ को बुलाना पड़ा, हंगामा हो गया मौके पर
संबंधित खबरें
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर व बिचौलिए स्टूडेंट को आज कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने दोनों को 25 दिसंबर तक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
कोर्ट में पेशी के दौरान भी हंगामा देखने को मिला। पेशी पर ले जाते समय एक वकील ने पुलिस सुरक्षा में ही आरोपी प्रोफेसर के थप्पड़ मार दिया। अचानक हुई इस घटना से पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए।
अदालत परिसर में वकीलों का जमावड़ा लग गया। हंगामे के हालात बन गए। मौके पर STF के जवानों को बुलाना पड़ा। 4 बजे करीब दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। करीब 1 घंटे से बाद जैसे आरोपियों को पेशी के बाद नीचे लाया गया।
उस दौरान STF व पुलिस के जवानों ने सुरक्षा घेरा बना लिया था। जैसे ही आरोपियों को गाड़ी में बैठाने लगे, सामने से वकील ने आकर आरोपी के थप्पड़ जड़ दिया।
संबंधित खबरें
जिसके बाद STF व वकीलों में बहस हो गई। पेशी पर आते समय आरोपी के थप्पड़ मारने वाले वकील आतिश सक्सेना ने कहा कि वो तो पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी। वरना हम तो उसे कुत्ते की तरह मारते, मुर्गा बना देते।
यह आरोपी समाज में किस तरीके का मैसेज देना चाह रहा है। सक्सेना ने कहा कि जब जब आरोपी कोर्ट में पेश होगा। वह इसी तरीके से पिटेगा।
ताज़ा खबरें
JJM घोटाला: सुबोध अग्रवाल ने सुधांश पंत पर फोड़ा ठीकरा, कहा- '600 करोड़ का मामला उनके समय का'
सुरों की रानी आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा: उमराव जान को दी नई पहचान, जयपुर के संगीत प्रेमियों से था गहरा लगाव
विराट कोहली और रोहित शर्मा हुए चोटिल, मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच में लगा क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका
राजस्थान में हड़कंप: जयपुर और बीकानेर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट