thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
लाइफ स्टाइल

Bundi Rajasthan : इस्कॉन बूँदी ने श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ मनाया भव्य उत्सव

thinQ360

अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) बूँदी द्वारा 13 जुलाई शनिवार को शहर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस्कॉन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के सहसंयोजक एवं प्रवक्ता पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि यात्रा मंशापूर्ण गणेश जी मंदिर से प्रारंभ हुई। संयोजक गजेंद्रपति विष्णुदास एवं उप संयोजक बूंदी केंद्र

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
iscon bundi bhagwan jagannath rathyatra utsav
iscon bundi bhagwan jagannath rathyatra utsav

बूंदी, 13 जुलाई 2024 - अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) बूँदी द्वारा 13 जुलाई शनिवार को शहर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

इस्कॉन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के सहसंयोजक एवं प्रवक्ता पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि यात्रा मंशापूर्ण गणेश जी मंदिर से प्रारंभ हुई। संयोजक गजेंद्रपति विष्णुदास एवं उप संयोजक बूंदी केंद्र प्रभारी प्रवीण नायक ने बूंदी राज परिवार के सदस्य वंशवर्धन सिंह से श्री जगन्नाथ के रथ की पूजा-अर्चना एवं आरती करवाई।

इस अवसर पर अर्बन कोपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन युद्धराज सोनी, पेंशन मंच के अध्यक्ष घनश्याम दूबे, समाजसेवी विनोद न्याति, विजेंद्र माहेश्वरी, रघुनंदन राज मुखिया ने भी सामूहिक आरती की। श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा 11 फुट ऊंचे श्रृंगारित रथ में विराजमान थे। इस्कॉन के भक्त रवि प्रभु, शूलेश प्रभु, अमित प्रभु, लोकेश प्रभु, नीरज प्रभु, अकिंचन प्रभु, कार्तिक, धीरज पांडे, दिलीप शर्मा आदि रथ के आगे संकीर्तन करते हुए जयकारे लगा रहे थे। श्रद्धालु एवं भक्तजन रथ को खींचने के लिए उत्सुक थे।

bundi, rajasthan,

श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा नाहर का चौहट्टा, सदर बाजार, इंद्रा मार्केट, अहिंसा सर्किल, कोटा रोड, नगर परिषद के सामने से होती हुई वैष्णो देवी मंदिर पर पहुंची। वहां, श्री वैष्णो देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष रवींद्र वधवा की अगुवाई में महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। रथ यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मंदिरों के सामने से गुजरने पर मंदिर समिति के लोगों ने आरती उतारकर स्वागत किया।

इस भव्य आयोजन में स्काउट के बच्चों और पुलिस प्रशासन ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। बूंदी की जनता ने जगह-जगह स्वागत कर श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और बहन सुभद्रा का भाव विभोर होकर अभिनंदन किया।

टैग: bundi rajasthan
शेयर करें: