thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

जालोर: अस्पताल ले जाते समय ऑटो में हुआ प्रसव, तीन बुजुर्ग महिलाओं ने कराई सुरक्षित डिलीवरी

ललित पथमेड़ा

जालोर के पिछोला बेरे के पास अस्पताल ले जाते समय एक गर्भवती महिला ने ऑटो रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया। मौके पर मौजूद तीन बुजुर्ग महिलाओं ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराया, जिससे मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ऑटो रिक्शा में हुआ गर्भवती महिला का प्रसव।
  • पिछोला बेरे पर मौजूद तीन बुजुर्ग महिलाओं सुखी देवी, नेनु देवी और पवनी देवी ने कराई सुरक्षित डिलीवरी।
  • निजी एम्बुलेंस की मदद से मां और नवजात शिशु को जालोर के MCH सेंटर में भर्ती कराया गया।
  • चिकित्सकों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और उपचार जारी है।
jalore auto delivery three elderly women helped

जालोर | अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक गर्भवती महिला ने रास्ते में ऑटो रिक्शा में बच्चे को जन्म दे दिया। जालोर के पिछोला बेरे के पास प्रसव पीड़ा अचानक तेज होने के कारण परिजनों को ऑटो रोकना पड़ा। इस दौरान मौके पर मौजूद तीन बुजुर्ग महिलाओं ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। चिकित्सकों ने पुष्टि की है कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

अचानक तेज हुई प्रसव पीड़ा

आहोर की रहने वाली 26 वर्षीय रेखा देवी जोशी पत्नी कमलेश ब्राह्मण को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। परिजन उन्हें ऑटो रिक्शा के जरिए जालोर स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (MCH सेंटर) लेकर जा रहे थे। रास्ते में पिछोला बेरे के पास महिला को असहनीय पीड़ा होने लगी, जिसके बाद ऑटो रोकना पड़ा।

तीन बुजुर्ग महिलाओं ने संभाली कमान

संकट की इस घड़ी में बेरे पर मौजूद सुखी देवी, नेनु देवी और पवनी देवी ने घबराने के बजाय स्थिति को संभाला। तीनों महिलाओं ने तत्परता दिखाते हुए रात करीब 8:08 बजे रेखा देवी की सुरक्षित डिलीवरी कराई। इसके बाद तुरंत निजी एम्बुलेंस को सूचना दी गई।

अस्पताल में चल रहा उपचार

सूचना मिलने पर एम्बुलेंस संचालक दिनेश कुमार माली मौके पर पहुंचे और जच्चा-बच्चा को सुरक्षित जालोर MCH सेंटर पहुंचाया। यह रेखा देवी की तीसरी संतान है। इससे उनके पास 10 साल की बेटी कीर्ति कुमारी और 7 साल का बेटा महावीर हैं। महिला विशेषज्ञ डॉ. चम्पालाल माली की देखरेख में दोनों का उपचार किया जा रहा है।

शेयर करें: