thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
जालोर

मौसम विभाग: जालोर वासियो को मिली थोड़ी ठंडक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चली हवा अधिकतम तापमान में गिरावट

desk

जालोर में पिछले 5 दिनों से गर्मी व लू(Hot Air) का प्रकोप जारी है। पब्लिक का दोपहर के समय में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे खतरनाक मौसम के बीच गुरुवार को दिन में 8 से 12 km/h  की गति से हवा चलने के कारण से दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • भीषण गर्मी होने के कारण से  लोग दिनभर आइसक्रीम, गन्ना जूस एवं अन्य ठड़े पदार्थ खाते-पीते नजर आए। गुरुवार को दिन के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट हुई । इसके बाद दिन का तापमान 43.3 डिग्री व रात्रि कालीन का तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
jalore residents get some coolness wind blows due to active western disturbance drop in maximum temperature
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चली हवा अधिकतम तापमान में गिरावट

जालोर | जालोर में पिछले 5 दिनों से गर्मी व लू(Hot Air) का प्रकोप जारी है। पब्लिक का दोपहर के समय में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे खतरनाक मौसम के बीच गुरुवार को दिन में 8 से 12 km/h  की गति से हवा चलने के कारण से दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। जिसके कारण अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री से गिरककर 2.3 डिग्री कम हुआ जिससे वर्तमान तापमान 43.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार की रात को प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय होने की संभावना जताई हैं।

जालोर में बुधवार को तापमान 45.5 डिग्री पर पहुंच गया था, जिसके कारण पुरे दिन सड़कों पर सन्नाटा साया हुआ रहा। फिर भीषण गर्मी होने के कारण से  लोग दिनभर आइसक्रीम, गन्ना जूस एवं अन्य ठड़े पदार्थ खाते-पीते नजर आए। गुरुवार को दिन के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट हुई । इसके बाद दिन का तापमान 43.3 डिग्री व रात्रि कालीन का तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि बुधवार को दिन का तापमान 45.5 डिग्री व रात का तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा (anand sharma) ने बताया- जिले में शुक्रवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने व लू चलने की संभावना हैं। दिन का तापमान भी 43 से 45 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना हैं। शुक्रवार की देर रात को प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना हैं। हालांकि जालोर में बारिश की संभावना नही हैं।लेकिन जोधपुर, बाड़मेरसिरोही में बारिश होने की संभावना हैं। जिससे जालोर (jalore) में भी बादलों की आवाजाही हो सकती है।

शेयर करें: