रायपुरिया | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही ज़िला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 14 आयु वर्ग (छात्र छात्रा) में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झाक ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दोनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी के साथ झाक की बालिकाओं ने लगातार 9 वीं जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड क़ायम किया।
14 आयु वर्ग में लगातार 9वीं जीत: झाक का हॉकी में शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता का समापन समारोह 19 सितंबर 2024 को प्रधानाचार्य रणजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ
संबंधित खबरें
प्रतियोगिता के संयोजक जगत सिंह ने बताया कि ज़िला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 14 आयु वर्ग का समापन समारोह रणजीत सिंह चौहान प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुरीया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ यह प्रतियोगिता दिनांक 15/09/2024 से 19/09/2024तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया में आयोजित की गई ।
जिसमे छात्र वर्ग की 8 टीमों ने व छात्रा वर्ग की चार टीमों के कुल 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे छात्र वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झाक ने प्रथम स्थान ,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रतपुरा द्वितीय, एवं बेजनाथ विद्या मंदिर बुगाव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वही छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झाक ने प्रथम,म.द.प.मांडोली ने द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर मांडोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया विजेता उप विजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।पारितोषिक के भामाशाह मनोज कुमार भट्ट थे।इस दौरान जगत सिंह तिलोंडा,जयपाल सिंह,रतनलाल जोगसन,रणजीत भट्ट,सुरेश कुमार,राजेंद्र सिंह,वालाराम,राजेंद्र सिंह सियाना,कमलेश कुमार,हनुमानाराम,राजेंद्र सिंह मांडोली,कृष्णकुमार,भेरुनाथ गोस्वामी ,श्रीमती विनोद आदि उपस्थित थे।
ताज़ा खबरें
राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट: बाड़मेर में तापमान 41.8 डिग्री पहुंचा, अगले कुछ दिनों में 5 डिग्री तक और बढ़ेगा पारा
'शार्क्स' से रहें सावधान, मैनेजमेंट कंपनियों के लालच पर उठाए सवाल
सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत, डेब्यू पर साकिब और प्रफुल्ल ने 4-4 विकेट लेकर रचा इतिहास
किसानों के लिए जरूरी सूचना: 15 मई 2026 तक फार्मर आईडी न बनवाई तो बंद हो जाएगी सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ