जयपुर | राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने जा रही है।
वोट डालने का आखिरी मौका: आज ही जुड़वाए नाम, 27 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन, बाद में सिर्फ पछतावा
निर्वाचन विभाग ने एक बार फिर से वंचित मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने का मौका दिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 अक्टूबर को हो चुका है।
HIGHLIGHTS
- निर्वाचन विभाग ने एक बार फिर से वंचित मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने का मौका दिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 अक्टूबर को हो चुका है।
संबंधित खबरें
ऐसे में निर्वाचन विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है और सभी मतदाताओं से अपने अमूल्य वोट को डालने के लिए अपील भी कर रहा है।
लेकिन जिन लोगों का नाम मतदान सूची में नहीं जुड़ पाया है, वे वोट कैसे डालेंगे ?
इसके लिए निर्वाचन विभाग ने एक बार फिर से वंचित मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने का मौका दिया है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 अक्टूबर को हो चुका है।
संबंधित खबरें
आगामी 7 दिनों में मतदाता पहचान पत्र बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं, मतदाता आयोग की ही वेबसाइट से ई-ईपिक डाउनलोड कर सकते हैं।
अब आखिरी मौका, तुरंत जुड़वाए नाम
निर्वाचन आयोग ने वंचित मतदाताओं को चुनाव से पहले फिर आखिरी मौका दिया है ताकि ये सभी लोग अपना नाम जुड़वा सके।
ऐसे में विधानसभा चुनाव के लिए पात्र मतदाता 27 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।
इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची समेत अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनावों में 100 फीसदी मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में वंचित पात्र 27 अक्टूबर तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर फॉर्म 6 अथवा फॉर्म 8 के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मतदान के लिए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।