जालोर | जालोर जिले के बागोड़ा क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले में शामिल एक पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
मदन राठौड़ के काफिले की गाड़ी पलटी: जालोर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की गाड़ी जालोर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्टेरिंग फेल होने से एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
HIGHLIGHTS
- जालोर के बागोड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी।
- गाड़ी का स्टेरिंग अचानक फेल होने की वजह से हुआ यह बड़ा सड़क हादसा।
- हादसे में एएसआई नरसाराम का हाथ हुआ फैक्चर, ड्राइवर को भी आईं हल्की चोटें।
- मदन राठौड़ ने तुरंत रुकवाया काफिला और घायलों को अस्पताल भेजने के दिए निर्देश।
संबंधित खबरें
शादी समारोह से लौट रहे थे राठौड़
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बागोड़ा के जूनी बाली गांव गए थे। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के घर पर आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वे वापस पाली की ओर जा रहे थे। रास्ते में मेड़ा गांव के पास यह दुर्घटना हो गई।हादसा उस समय हुआ जब मदन राठौड़ का काफिला भारतमाला एक्सप्रेसवे के पास एमडीआर रोड से गुजर रहा था। अचानक एस्कॉर्ट गाड़ी संख्या 112 का स्टेरिंग फेल हो गया। स्टेरिंग लॉक होते ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क के किनारे पलट गई।
हादसे में ASI और कांस्टेबल घायल
इस भीषण दुर्घटना में एस्कॉर्ट गाड़ी में मौजूद एएसआई नरसाराम और ड्राइवर कांस्टेबल साबिर खान को चोटें आई हैं। एएसआई नरसाराम के हाथ में गंभीर फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि ड्राइवर साबिर खान को मामूली चोटें लगी हैं। दोनों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।
संबंधित खबरें
मदन राठौड़ ने दिखाई संवेदनशीलता
हादसे की खबर मिलते ही मदन राठौड़ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी से उतरकर घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति देखी और उनका ढांढस बंधाया। राठौड़ ने मौके पर ही अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए सभी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने दी हादसे की जानकारी
बागोड़ा थानाधिकारी बलदेवराम ने बताया कि हादसा तकनीकी खराबी यानी स्टेरिंग फेल होने के कारण हुआ। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हुई है। क्षतिग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से सड़क से हटा दिया गया है। घायलों की स्थिति अब सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ताज़ा खबरें
वसुंधरा राजे को 'बेबस' कहना गलत, वह सशक्तिकरण का प्रतीक हैं: बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल
राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य के लिए 'राज-ममता' अभियान शुरू, अब तनाव और अवसाद से मिलेगी मुक्ति
केवलादेव नेशनल पार्क में 43वीं सारस गणना: गृह राज्यमंत्री ने जताई साइबेरियन सारस की कमी पर चिंता, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
बालोतरा रिफाइनरी में लीकेज के बाद पीएम मोदी का दौरा स्थगित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सुरक्षा का जायजा