thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

पार्टनर बना हैवान: लिव-इन साथी की हत्या, आरी से किए टुकड़े, फिर उबालता था कुकर में, मिक्सर में पीसकर कुत्तों को खिलाता

desk desk

आरोपी मनोज साहनी ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की गला दबाकर हत्या कर दी और उसने युवती के शरीर के आरी से टुकड़े-टुकड़े कर दिए। अब शव के इन टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी साहनी रोजाना कुकर में इन्हें उबालता और मिक्सर में पीसता था। इसके बाद इसे कुत्तों को खिलाता था। 

HIGHLIGHTS

  • आरोपी मनोज साहनी ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की गला दबाकर हत्या कर दी और उसने युवती के शरीर के आरी से टुकड़े-टुकड़े कर दिए। अब शव के इन टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी साहनी रोजाना कुकर में इन्हें उबालता और मिक्सर में पीसता था। इसके बाद इसे कुत्तों को खिलाता था। 
mumbai man kills live in partner boiled cut body parts and feeding dogs

मुंबई  | देश में तेजी से बढ़ रही बाहरी संस्कृति के चलते  लिव-इन रिलेशनशिप आज के युवाओं में आम बात होती जा रही है। 

लेकिन ये रिलेशनशिप उनके लिए कितना घातक होता जा रहा हैं इसकी कई खौफनाक घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर की खौफनाक घटना के बाद अब मुंबई से ऐसी ही दिल को झकझोर कर रख देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है।

इसमें एक लिव-इन पार्टनर को नृशंस हत्या और अपने साथी के शव को ठिकाने लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पहले की गला दबाकर हत्या

पुलिस की गिरफ्त आए आरोपी की पहचान मनोज साहनी के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी यहीं तक नहीं रूका और उसने युवती के शरीर के आरी से टुकड़े-टुकड़े कर दिए। 

शव के टुकड़ों को उबालता था कुकर में फिर मिक्सर में पीसता

अब शव के इन टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी साहनी रोजाना कुकर में इन्हें उबालता और मिक्सर में पीसता था। इसके बाद इसे कुत्तों को खिलाता था। 

आरोपी के इस अपराध का जब पुलिस को पता चला तो उनके भी होश उड़ गए। 

इस जघन्य हत्याकांड का पता तब चला जब पड़ोसियों ने गीता नगर, मीरा रोड स्थित साहनी के घर से दुर्गंध महसूस की। 

दुर्गंध से परेशान लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को इसकी सूचना दी तो अपराध का पता चला और आरोपी की गिरफ्तारी हुई। 

पुलिस पूछताछ के दौरान साहनी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। 

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से मेल खाता है मुंबई का हत्याकांड

यह चौंकाने वाली घटना दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से मिलती-जुलती है, जहां पिछले साल दिल्ली में एक लिव-इन पार्टनर ने अपने साथी की हत्या कर दी थी और उसके शरीर के टुकड़े करके उन्हें फ्रीज में रखा और रात को जंगल में फेंका करता था।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें