सफलता की कहानी

टारगेट लेकर पढ़ाई करता हूंः देशांक प्रताप सिंह

thinQ360 · 07 फ़रवरी 2023, 06:50 शाम
कोटा के प्रसिद्ध एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडेंट्स ने जेईई मेन्स 2023 के परिणामों में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद निवासी देशांक प्रताप ने जेईई मेन जनवरी सेशन के रिजल्ट में 100 परसेन्टाइल स्कोर किए हैं।

कोटा। कोटा के प्रसिद्ध एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडेंट्स ने जेईई मेन्स 2023 के परिणामों में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग परीक्षा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2023 कर रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए परिणामों में एलन के 6 क्लासरूम स्टूडेंट ने ओवरआल 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है।

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद निवासी देशांक प्रताप ने जेईई मेन जनवरी सेशन के रिजल्ट में 100 परसेन्टाइल स्कोर किए हैं।

देशांक पिछले दो साल से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है और 10वीं कक्षा 98.6 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। इसके अलावा दो बाद आईजेएसओ में ओसीएससी स्टेज तक क्वालिफाई कर चुका हूं।

एलन इंस्टीट्यूट ने रचा एक और कीर्तिमान: एलन कोचिंग ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में धमाकेदार एंट्री ली, एक शहर, एक संस्थान में सर्वाधिक 1 लाख 27 हजार 764 क्लासरूम स्टूडेंट्स का रिकॉर्ड

देशांक ने बताया कि केवीपीवाय एसए स्ट्रीम में ऑल इंडिया रैंक 21 हासिल व एनटीएसई के फर्स्ट स्टेज में यूपी स्टेट में एआईआर 4 हासिल कर चुका हूं। मुझे चैस खेलना काफी पसंद है और इसमें मेरी इंटरनेशनल रैकिंग 1187 है।

मैं पढ़ाई में टाइमिंग को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं रहता लेकिन डेली का टारगेट लेकर जरूर पढ़ता था और उसे पूरा करने के बाद ही सोने जाता हूं। करीब 7 से 8 घंटे सेल्फ स्टडी करता हूं। एलन में जैसा टीचर्स गाइड करते थे, उसके अनुसार ही पढ़ाई करता हूं।

एलन के टीचर्स अनुभवी हैं और उन्हें पता होता है कि पेपर पैटर्न के अनुसार स्टूडेंट्स को किस तरह तैयारी करनी चाहिए। मेरा बड़ा भाई देवांश आईआईटी दिल्ली से बीटेक कर रहा है, फिलहाल जेईई एडवांस्ड पर फोकस है।

Must Read : एलन के 6 क्लासरूम स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइल

आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करने का सपना है। आईआईटी करने के बाद स्टार्टअप शुरु करूंगा। 

Success student Stories : 

  1. रेगुलर हार्डवर्क है सफलता का मंत्र : कौशल विजयवर्गीय 
  2. प्रोब्लम सॉल्विंग पार्ट पर फोकस जरूरीः कृष गुप्ता
  3. जेईई 2023 सक्सेस स्टूडेंट: ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट देता हूं : सोहम दास
  4. अच्छी तैयारी के लिए प्लानिंग जरूरी  : हर्षुल संजय भाई सुथार
  5. जेईई 2023 सक्सेस स्टूडेंट: खुद की तैयारी पर कॉन्फिडेंट रहता हूं : ज्ञानेश हेमेन्द्र शिंदे
← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)