thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राज्य

संत समताराम महाराज और उद्योगपति मेघराज सिंह रॉयल ने शोकाकुल दलित परिवार को ढांढस बंधाया

thinQ360 thinQ360

ऐसे में आज फिर मेघराज सिंह जी रॉयल और संत समताराम जी महाराज ने दीपावली से पहले परिवार के पास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें संबल प्रदान किया। साथ ही साथ मिठाई एवं वस्त्र आदि भेंट करके विश्वास दिलाया कि वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

HIGHLIGHTS

  1. 1 किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार,किसी का गम मिल सके तो ले उधार,जीना इसी का नाम है...
meghraj singh royal and samtaram maharaj in bidiyad village of nagaur district

जयपुर |

किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार,
किसी का गम मिल सके तो ले उधार,
जीना इसी का नाम है...

जन स्वाभिमान मंच के संयोजक राजऋषि समतारामजी महाराज एवं उद्योगपति श्री मेघराज सिंह जी रॉयल ने 'न्याय सेवा और सुरक्षा' के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता ​दर्शाते हुए राणासर में बेरहमी से मारे गए दलित भाइयों के परिवार को सांत्वना और ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता और सुरक्षा का आश्वासन को आज फिर निभाया।

दबंगों द्वारा शोषित और प्रताड़ित इस दलित परिवार को पहले राजऋषि समताराम जी महाराज व उद्योगपति मेघराज सिंह जी द्वारा 50 लाख की आर्थिक सहायता की गई थी। दबंगों के द्वारा इस वारदात के बाद आसपास के दलित परिवारों में भी भय और असुरक्षा का माहौल है। 

ऐसे में आज फिर मेघराज सिंह जी रॉयल और संत समताराम जी महाराज ने दीपावली से पहले परिवार के पास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें संबल प्रदान किया। साथ ही साथ मिठाई एवं वस्त्र आदि भेंट करके विश्वास दिलाया कि वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

टैग: rajasthan nagaur
शेयर करें:
`; var scripts = ga.getElementsByTagName('script'); for(var i = 0; i < scripts.length; i++) { var s = document.createElement('script'); if(scripts[i].src) { s.src = scripts[i].src; s.async = true; } else { s.textContent = scripts[i].textContent; } document.head.appendChild(s); } }, 2000); });