thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
जालोर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी: राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाज़ी पर विरोध प्रदर्शन

thinQ360
+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
protest against statements made against rahul gandhi

जालोर। जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की और से आज 20 सितंबर 2024,शुक्रवार सुबह 11.00 बजे भाजपा नेताओं द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल एवं हिंसक बयानबाज़ी के विरोध में कलेक्ट्रेट जालोर के सामने जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के नेतृव में समस्त कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट जालोर के सामने एकत्रित हुए एवम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम भाजपा के विरोध में जमकर नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत ने बताया की भाजपा एवं उनके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी  के खिलाफ भड़काऊ बयान एवं अभद्र टिप्पणीया की जा रही है, ये घिनौने हमले भारत के राजनीतिक विमर्श को विषाक्त करने के साथ ही संवैधानिक मूल्यों को खतरे में डाल रहे है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस संबंध में देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इन टिप्पणियों पर चिंता व्यक्त की है, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर चुप्पी साध रखी है जो यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री इसका खंडन नहीं करना चाहते है इससे साफ जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री की मोन सहमति गलत बयानबाजी करने वाले नेताओं के पक्ष में है।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल,प्रदेश महासचिव लाल सिंह धानपुर, प्रदेश महासचिव उम सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव शहजाद अली,जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत, जुल्फिकार अली भुट्टो,कैलाश शर्मा, नगराध्यक्ष मुमताज अली,नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार,आम सिंह परिहार,सेवादल जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई,कुशाल सिंह राजपुरोहित,मदनलाल दहिया, मंडल अध्यक्ष पीर सिंह मालपुरा,बस्तिमल चौहान, सोनाराम मेघवाल,भरत मेघवाल, दीपाराम मेघवाल,कमल सिंह बालावत,मांगीलाल गर्ग,अनिल पंडत,शीला चौधरी, कालूराम मेघवाल, सुरेश मेघवाल,ब्लॉक महासचिव महेन्द्र सोनगरा, उम्मेद सिंह चारण,सलीम मोयला, जोगाराम सरगरा,जुबेदा नागोरी,ओमप्रकाश चौधरी, मोड़ सिंह काबावत,पुखराज माली,रूपाराम मेघवाल  सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारी गण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

शेयर करें: