जयपुर | विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राजस्थान में विधानसभा का आखिरी सत्र चल रहा है।
जोधपुर गैंगरेप पर हंगामा: लोढ़ा बोले- भाजपा इसलिए शांत क्योंकि आरोपी इनके संगठन से, फिर बरस पड़े राठौड़
हुआ यूं सिरोही विधायक लोढ़ा ने गैंगरेप को लेकर छात्र संगठन एबीवीपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपियों को संगठन का कार्यकर्ता बता दिया लोढ़ा ने कहा कि इस मामले में बीजेपी का कोई नेता नहीं बोल रहा है और बीजेपी सदन में भी नहीं बोली।
HIGHLIGHTS
- हुआ यूं सिरोही विधायक लोढ़ा ने गैंगरेप को लेकर छात्र संगठन एबीवीपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपियों को संगठन का कार्यकर्ता बता दिया लोढ़ा ने कहा कि इस मामले में बीजेपी का कोई नेता नहीं बोल रहा है और बीजेपी सदन में भी नहीं बोली।
संबंधित खबरें
सोमवार को सदन में जोधपुर में रविवार को हुए नाबालिग के साथ गैंगरेप का मुद्दा छाया रहा।
इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने भी होते रहे।
ऐसे में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ में तो इस मामले पर जबरदस्त बहस छिड़ गई।
हुआ यूं विधानसभा में महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज बिल पर बहस के दौरान सिरोही विधायक लोढ़ा ने गैंगरेप को लेकर छात्र संगठन एबीवीपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपियों को संगठन का कार्यकर्ता बता दिया।
संबंधित खबरें
क्या कहा संयम लोढ़ा ने ?
लोढ़ा ने कहा कि इस मामले में बीजेपी का कोई नेता नहीं बोल रहा है और बीजेपी सदन में भी नहीं बोली। संयम लोढ़ा ने जोधपुर गैंगरेप के मामले में बीजेपी के लोगों के शामिल होने के कारण इसे सदन में ढंग से नहीं उठाकर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया।
लोढ़ा ने कहा कि भाजपा इसलिए चुप रही क्योंकि आरोपी इन्हीं के संगठन से है।
बस फिर क्या था हो गया सदन में जमकर हंगामा। जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
संयम v/s राठौड़ pic.twitter.com/Cn6qeikBoC
क्या जवाब दिया राठौड़ ने ?
विधायक संयम लोढ़ा की टिप्पणी पर सदन का माहौल गरमा गया और भाजपा विधायकों ने हंगामा कर दिया।
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने लोढ़ा के इस बयान पर तीखी आपत्ति जताई और विधानसभा अध्यक्ष से इस बयान को सदन की कार्यवाही से डिलीट करवाने की मांग की।
जिस पर सभापति का जवाब आया- अगर इस पर कुछ आपत्तिजनक होगा तो डिलीट करवा दिया जाएगा, लेकिन नेता तो नेता नहीं सहेंगे। ऐसे में भाजपा नेता वेल में आ गए और हंगामा शुरू हो गया।
ताज़ा खबरें
अर्जुन रामपाल की संघर्ष गाथा: 14 फ्लॉप फिल्में और तंगहाली के दौर से निकलकर कैसे बने नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर
जयपुर में कल होगा ऐतिहासिक सफाई महाअभियान: 150 वार्डों में 14 घंटे की 'सफाई सेवा मैराथन', नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
जैसलमेर: किसानों के 70 लाख रुपये हड़पने वाले को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व MD और कैशियर गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ पूरा फर्जीवाड़ा
पुरी जगन्नाथ मंदिर के वो 5 रहस्य जिन्हें विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया: रत्न भंडार से लेकर हवा के विपरीत लहराते झंडे तक पूरी कहानी