जयपुर | भाजपा में सियासी घमासान के बीच सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची वायरल हो रही है।
सीएम गहलोत के सामने शेखावत ने ठोकी ताल: भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची सोशल मीडिया पर वायरल, प्रदेश भाजपा ने बताया फेक
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी फेक सूची ने दूसरे और नेताओं का चैन छीन लिया जिसमें उनका नाम नहीं था। इस फेक सूची में 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
HIGHLIGHTS
- सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी फेक सूची ने दूसरे और नेताओं का चैन छीन लिया जिसमें उनका नाम नहीं था। इस फेक सूची में 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
संबंधित खबरें
इसमें शामिल प्रत्याशियों के नाम देखकर हर कोई हैरान है तो कोई परेशान है।
इस सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की सरदारपुरा सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) का नाम सामने आ रहा है।
सूची को लेकर भाजपा में हड़कंप मच गया है। जब दूसरी सूची के मोहरों पर अभी पूरी तरह से मोहर ही नहीं लगी है तो ये सूची सोशल मीडिया पर आई कैसे ?
इसके बाद भाजपा ने इसे फेक सूची करार दिया है। भाजपा की ओर से इसे फेक सूची करार देने के बाद भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली है।
संबंधित खबरें
बता दें कि भाजपा ने पिछले दिनों अपने 41 प्रत्याशियों की सूची निकाली थी। इस सूची टिकट नहीं मिलने से पार्टी में घमासान देखा जा रहा है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी फेक सूची ने दूसरे और नेताओं का चैन छीन लिया जिसमें उनका नाम नहीं था।
इस फेक सूची में 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इनमें सीकर सीट से आशीष तिवाड़ी, शाहपुरा सीट से मनीष यादव, चौमूं सीट से रामलाल शर्मा, जयपुर के सिविल लाइंस सीट से रेखा राठौड़, जयपुर की सांगानेर सीट से डॉ अरुण चतुर्वेदी, बगरू सीट से कांता सोनवाल, डीडवाना सीट से ओमदास जी, सीएम अशोक गहलोत की सरदारपुरा सीट से गजेंद्र सिंह शेखावत और शिव सीट से रविंद्र सिंह भाटी के नाम शामिल है।
Fake List Alert !
भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची की प्रतीक्षा अभी जारी रखिए।
माना हमारे जिताऊ कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा पूरा राजस्थान कर रहा है ।
लेकिन हमको नक्कालों से सावधान रहना है ! pic.twitter.com/9EgpB5DCv7
भाजपा को जारी करना पड़ा अलर्ट
सोशल मीडिया पर लिस्ट वायरल होने के प्रदेश भाजपा को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक अलर्ट सन्देश जारी करना पड़ा है।
भाजपा ने एक पोस्ट में इसे फेक सूची करार दिया है और कहा है कि भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची की प्रतीक्षा अभी जारी रखिए।
माना हमारे जिताऊ कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा पूरा राजस्थान कर रहा है लेकिन हमको नक्कालों से सावधान रहना है।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: एम्स और एनएलयू के बीच विधि और चिकित्सा पर ऐतिहासिक संवाद, इच्छामृत्यु और पेटेंट कानून पर हुई गहन चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का अहम दौरा और रणनीतिक चर्चा
राजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?