thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में कटौती

बलजीत सिंह शेखावत

उल्लेखनीय है कि करीब एक वर्ष पूर्व खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में कटौती बेनीवाल ने सरकार पर साधा निशाना सुरक्षा कटौती पर सियासत तेज
security reduced for nagaur mp hanuman beniwal

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा व्यवस्था में राजस्थान सरकार द्वारा बदलाव किए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के तीन पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) उनकी सुरक्षा से हटा दिए गए हैं। अब उनकी सुरक्षा का दायित्व मुख्य रूप से नागौर जिला पुलिस के जवानों के पास रहेगा।

सुरक्षा में हुई इस कटौती पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी अतिरिक्त सुरक्षा की मांग नहीं की और प्रदेश के हजारों युवा हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। उल्लेखनीय है कि करीब एक वर्ष पूर्व खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

राजनीतिक गलियारों में इस निर्णय को हाल ही में जयपुर के बिचून स्थित भैराणा धाम में आयोजित महापंचायत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। महापंचायत के दौरान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य सरकार के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी, जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

'रीको भगाओ, भैराणा धाम बचाओ' आंदोलन के समर्थन में आयोजित इस महापंचायत में बेनीवाल ने प्रस्तावित रीको औद्योगिक क्षेत्र का विरोध करते हुए इसे अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने दादू पालका क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग भी उठाई थी।

बेनीवाल ने आरोप लगाया था कि सनातन संस्कृति के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार साधु-संतों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने सरकार के निर्णयों की आलोचना करते हुए उन्हें जनभावनाओं के विपरीत बताया।

शेयर करें: