सीकर | जिले के खाटूश्यामजी में आज रींगस मार्ग पर पुराने ग्रेड की ओर जाने वाले श्याम दर्शन मार्ग के नजदीक कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में करीब तीन माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और बच्ची के माता-पिता घायल हो गए।
खाटूश्यामजी: खाटूश्यामजी में कार व ई-रिक्शा की भिड़ंत, हादसे में तीन माह की मासूम बच्ची की हुई मौत, बच्ची की मां व पिता हुए घायल
सीकर जिले के खाटूश्यामजी में आज रींगस मार्ग पर पुराने ग्रेड की ओर जाने वाले श्याम दर्शन मार्ग के नजदीक कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में करीब तीन माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और बच्ची के माता-पिता घायल हो गए।
HIGHLIGHTS
- हादसे के बाद दोनों वाहन चालक वाहन लेकर हुए फरार, पुलिस जांच जारी
संबंधित खबरें
घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से खाटूश्यामजी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद घटनास्थल से दोनों वाहनों के ड्राइवर अपने वाहन लेकर फरार हो गए। हादसे की सूचना के बाद खाटूश्यामजी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के सागरपुर निवासी श्याम भक्त दीपुल गुप्ता परिवार सहित आज बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए खाटूश्यामजी आए थे। वह परिवार सहित ई-रिक्शा में बैठकर पुराने ग्रेड के श्याम दर्शन मार्ग की ओर जा रहे थे। इस दौरान रींगस की ओर से आई एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
कार की टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा के पलटने से ई-रिक्शा के नीचे दबने से तीन माह की मासूम बच्ची दिशिका गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वही हादसे में दिशिका की मां मोनिका व पिता दीपुल गुप्ता घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-रिक्शा में करीब 5-6 सवारी मौजूद थी। कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया और ई रिक्शा के नीचे दबने से मासूम बच्ची की मौत हो गई।
हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से खाटू श्याम जी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना के बाद हेड कांस्टेबल मोहनलाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दोनों वाहनों की तलाश करने में भी जुटी हुई है।
ताज़ा खबरें
पाली के जवाली में आजादी के बाद पहली बार पहुंची रोडवेज बस, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आरती से किया भव्य स्वागत
टोंक में ट्रक की टक्कर से फटा सरसों तेल का टैंकर, सड़क पर बहने लगी तेल की नदियां, लूटने के लिए बर्तनों के साथ टूट पड़े हजारों ग्रामीण
सिरोही के रेवदर में केमिकल टैंकर बना आग का गोला, हाईवे पर मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे चालक और खलासी
सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल: सोना ₹1.52 लाख और चांदी ₹2.50 लाख के पार, जानें निवेश के टिप्स