thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सिक्किम के राज्यपाल का स्वागत: ओमप्रकाश माथुर का जयपुर में नागरिक अभिनन्दन

thinQ360

ओमप्रकाश माथुर ने राज्यपाल के पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद के अपने कार्यानुभव साझा किए

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में ओमप्रकाश माथुर के साथ बिताए यादगार पलों की स्मृतियां साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला 
sikkim governor welcomed
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,ओमप्रकाश माथुर

जयपुरसिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का मंगलवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में नागरिक अभिनन्दन किया गया। राज्यपाल नियुक्त होने के बाद पहली बार जयपुर आए माथुर का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

ओमप्रकाश माथुर और भजनलाल शर्मा

इस अवसर पर ओमप्रकाश माथुर ने राज्यपाल के पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद के अपने कार्यानुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक पद होने के साथ ही जनता की सेवा करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम होता है। माथुर ने कहा कि सैनिकों के साथ ही देश के नागरिक भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर राष्ट्र सेवा में योगदान दे सकते हैं।

भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में ओमप्रकाश माथुर के साथ बिताए यादगार पलों की स्मृतियां साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिक्किम के राज्यपाल के रूप में माथुर अपने संवैधानिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ व घनश्याम तिवाड़ी, लोकसभा सांसद श्रीमती मंजू शर्मा एवं राव राजेन्द्र सिंह सहित राज्य मंत्री परिषद् के सदस्य, विधायकगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर

शेयर करें: