सिरोही | सिरोही हॉस्टल कांड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच थिंक 360 ने एक और सनसनीखेज खुलासा करने का दावा किया है। थिंक 360 की टीम के अनुसार, पिछले दो दिनों तक संबंधित चिकित्सा कर्मी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई और बुधवार सुबह लगभग 11 बजे स्टिंग ऑपरेशन किया गया।
थिंक 360 का बड़ा खुलासा: हॉस्टल कांड में लगे आरोपों के बाद चिकित्सा कर्मी पर ड्यूटी के दौरान शराब सेवन का खुलासा
सिरोही हॉस्टल कांड में आरोपी चिकित्सा कर्मी का ड्यूटी के दौरान शराब सेवन का खुलासा। थिंक 360 ने स्टिंग ऑपरेशन कर वीडियो सबूत होने का दावा किया है।
HIGHLIGHTS
- दो दिन तक पीछा, सुबह 11 बजे स्टिंग ऑपरेशन ।
- वीडियो साक्ष्य होने का दावा, आधिकारिक जांच अभी जारी।
संबंधित खबरें
थिंक 360 का दावा है कि हॉस्टल कांड में पीड़ित बालकों के मेडिकल परीक्षण के दौरान मौजूद रहे चिकित्सा कर्मी द्वारा ड्यूटी के समय शराब की मांग की है और पुलिस कर्मी शरण लेने भी गए। मगर शराब नहीं मिलने पर पीड़ित बच्चों का मेडिकल नहीं किया। इसके बाद पड़ताल शुरू किन्तु तो एक चिकित्सा कर्मी को एक शराब के ठेके से शराब खरीदते हुए देखा गया। चिकित्सा कर्मी ने वहीं शराब का सेवन किया। इसके बाद वह एक होटल पर नाश्ता करने गया और फिर सरकारी अस्पताल पहुंचकर महिला स्टाफ के बीच अपनी ड्यूटी करने लगा। पूरे घटनाक्रम के वीडियो और अन्य साक्ष्य हमारे पास सुरक्षित हैं। यह खुलासा सरकारी अस्पतालों में अनुशासन और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करता है, विशेषकर तब जब मामला एक संवेदनशील हॉस्टल कांड से जुड़ा हुआ हो। 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अस्पताल के चिकित्सा कर्मी पर शराब मांगने के आरोप लगाए गए थे। उन आरोपों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई जांच रिपोर्ट भी अभी जिला कलेक्टर को सौंपी जानी बाकी है।
यदि अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन संबंधित चिकित्सा कर्मी का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराते हैं, तो थिंक 360 के स्टिंग ऑपरेशन में किए गए दावों पर मुहर लग जाएगी। इससे पूर्व में लगे आरोपों पर स्थिति साफ होगी और जांच को भी ठोस आधार मिलेगा।
*Edit with Google AI Studio