नई दिल्ली | Asian Games 2023: देश के पहलवानों और भारतीय कुश्ती संघ का विवाद अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ कि अब भारत की मशहूर पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) एशियन गेम्स (Asian Games 2023) से दूर हो गई हैं।
Asian Games 2023: एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगी विनेश फोगाट, ट्वीट कर बताया ये बड़ा कारण
भारतीय कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच चले आ रहे विवाद के बाद ये पहलवान विनेश का अचानक से एशियन गेम्स से अलग होना सुर्खियां बन गया है। सोशल मीडिया पर इसके कई तरह के कयास भी सामने आ रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- भारतीय कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच चले आ रहे विवाद के बाद ये पहलवान विनेश का अचानक से एशियन गेम्स से अलग होना सुर्खियां बन गया है। सोशल मीडिया पर इसके कई तरह के कयास भी सामने आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स से हटने के कारण अब उन्हें कुश्ती के अखाड़े में दंगल करते नहीं देखा जा सकेगा।
क्यों नहीं खेलेंगी एशियन गेम्स
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पहलवान विनेश फोगाट चोटिल हो गई हैं। उन्हें 13 अगस्त को चोट लग गई है।
इस चोट के चलते विनेश फोगाट एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी।
संबंधित खबरें
ऐसे में एशियन गेम्स में बिना खेले ही बाहर होने से उनके फैंस में काफी उदासी छा गई है। उनके फैंस एशियन गेम्स में उनसे मेडल जीतने की उम्मीद कर रहे थे।
वहीं, विनेश का नहीं खेलना भारत के लिए भी जोरदार झटका माना जा रहा है।
क्या बोलीं विनेश फोगाट ?
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को एक ट्वीट करते हुए खुद के चोटिल होने की जानकारी देते हुए कहा कि वह बीते रविवार को चोटिल हो गई हैं। जिसके चलते 17 अगस्त को उनकी सर्जरी होने जा रही है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चोट की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने कहा है कि इसका सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है।
इसी के साथ विनेश ने अपनी चोट पर दुख जताते हुए कहा कि उनका सपना था कि वो इस बार भी भारत के लिए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीते। जैसे उन्होंने साल 2018 में जकार्ता में जीता था।
लेकिन इस बार चोट के कारण उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच चले आ रहे विवाद के बाद ये पहलवान विनेश का अचानक से एशियन गेम्स से अलग होना सुर्खियां बन गया है। सोशल मीडिया पर इसके कई तरह के कयास भी सामने आ रहे हैं।
ताज़ा खबरें
सिरोही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री और सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने दी श्रद्धांजलि
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी