मुंबई | जहां पूरा देश आज भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के हर्षो उल्लास में डूबा हुआ है। वहीं, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रामनवमी का पर्व फिका हो गया है।
रामनवमी पर हिंसक झड़प: उपद्रवियों ने बिगाड़ा माहौल, आगजीन और पथराव के बाद पुलिस की फायरिंग
देर रात छत्रपति संभाजीनगगर के किराडपुरा इलाके में दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। उपद्रवियों ने मंदिर के सामने खड़े पुलिस वाहन को आग लगा दी। मौके पर पहुंचे पुलिस बल पर उपद्रवियों ने पत्थराव कर दिया।
HIGHLIGHTS
- देर रात छत्रपति संभाजीनगगर के किराडपुरा इलाके में दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। उपद्रवियों ने मंदिर के सामने खड़े पुलिस वाहन को आग लगा दी। मौके पर पहुंचे पुलिस बल पर उपद्रवियों ने पत्थराव कर दिया।
संबंधित खबरें
यहां रामनवमी के पूर्व दो गुटों में हिंसक झड़प होने से माहौल बिगड़ गया है। इस झड़प में बमबाजी तक हो गई है। कई जगहों पर आगजनी के साथ पत्थरबाजी से रंग में भंग पड़ गया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात छत्रपति संभाजीनगगर के किराडपुरा इलाके में दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसके चलते लोग सड़क पर उतर आए और दोनों तरफ से बमबाजी और पत्थर बाजी शुरू हो गई।
देखते ही देखते इलाके में आगजनी की घटना भी शुरू हो गई। उपद्रवियों ने कुछ निजी और पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पुलिस ने अब स्थिति नियंत्रण में बताई है। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता के अनुसार, अब स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
Maharashtra | A clash broke out between two groups over playing music outside a Mosque while Namaz was going on, in Jalgaon district
Two FIRs have been registered, we've arrested 45 people so far. 4 people are injured in the violence. The present situation is peaceful and is… pic.twitter.com/EaT5WIOtwT
ऐसे शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि रामनवमी को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। किराडपुरा स्थित राम मंदिर में भी तैयारियां जोरों से चल रही थीं। इसी दौरान रात करीब 12 बजे कुछ युवक बाइक पर सवार हो नारेबाजी कर रहे थे जिनकी टककर वहां से गुजर रहे युवकों की टोली से हो गई।बस फिर क्या था शुरू हो गया घमासान। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और फिर दोनों गुटों के लोग सड़क पर उतर आए।
पुलिस को करनी फायरिंग
इस भिड़त के बाद उपद्रवियों ने मंदिर के सामने खड़े पुलिस वाहन को आग लगा दी। मौके पर पहुंचे पुलिस बल पर उपद्रवियों ने पत्थराव कर दिया। हिंसा भड़कने की सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।
इस घटना को लेकर सांसद इम्तियाज जलील ने कहा है कि कुछ नशा करने वाले लड़कों ने इलाके में आतंक मचाया है। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि शांति बनाए रखें।
ताज़ा खबरें
सिरोही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री और सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने दी श्रद्धांजलि
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी